Sport : 6 मैच लगातार हारने के बाद क्या अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है पंजाब किंग्स? बना ये नया समीकरण #INA

Punjab Kings Playoffs Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स को 23 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही अब पंजाब किंग्स पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. मगर, पंजाब के फैंस के लिए अच्छी बात ये है कि लगातार 6 मैच हारने के बाद अभी भी PBKS के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उस समीकरण के बारे में बताते हैं, जो पंजाब किंग्स को लगातार 6 मैच हारने के बाद भी प्लेऑफ में पहुंचा सकता है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों मिली हार

रविवार को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एक हाईवोल्टेज मैच खेला गया. इस मैच में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और आरसीबी को बल्लेबाजी के लिए बुलाया.

जहां, पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बोर्ड पर लगाए और पंजाब किंग्स के सामने 223 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया. इस बड़े लक्ष्य को हासिल करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और वह 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना सकी. नतीजन, पंजाब किंग्स की टीम 23 रन से मैच हार गई.

अंक तालिका में अभी भी टॉप-4 में है PBKS

IPL 2026 की शुरुआत पंजाब किंग्स ने धमाकेदार अंदाज में की थी और 7 मैचों से विजयरथ पर सवार थी. मगर, फिर एक बार जो टीम को हार मिली, फिर तो उसकी गाड़ी जीत की पटरी से ऐसी उतरी की लगातार 6 मैच हार गई. पंजाब किंग्स ने इस सीजन अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 6 मैच जीते, 6 मैच हारे और 1 मैच बेनतीजा रहा है. इस तरह पंजाब 13 अंकों के साथ लगातार 6 मैच हारने के बावजूद चौथे स्थान पर काबिज है.

पंजाब किंग्स अब प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी? (Punjab Kings Playoffs Scenario)

IPL 2026 में पंजाब किंग्स लगातार 6 मैच हार चुकी है. मगर, अभी भी उसके पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है. लेकिन, अब इस टीम के लिए दूसरे राउंड में पहुंचना आसान नहीं होने वाला है. पंजाब ने जी हां, अगर अब पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचना है, तो सबसे पहले तो उसे अपना आखिरी लीग मैच जीतना होगा, ताकि वह 2 अंक हासिल करके 15 अंक तक पहुंच सके.

इसके साथ-साथ पंजाब को ये उम्मीद भी करनी होगी कि चेन्नई सुपर किंग्स अपने बचे हुए दोनों मैच हारे, राजस्थान रॉयल्स अपने बचे हुए सभी 2 मैच हारे. तब जाकर पंजाब का प्लेऑफ में पहुंचना संभव हो पाएगा.

23 मई को आखिरी लीग मैच खेलेगी पंजाब किंग्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स की टीम अपना आखिरी लीग मैच 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलने वाली है. ये मैच इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जो LSG का होम ग्राउंड है. लखनऊ की टीम तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन पिछले मैच में उसने चेन्नई सुपर किंग्स को धूल चटाई थी. ऐसे में पंजाब किंग्स की टीम को अपना बेस्ट प्रदर्शन के साथ मैदान पर आना होगा और हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. वरना, उनका सफर यहीं पर खत्म हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: DC vs RR: मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट लेकर मचाया धमाल, पराग-जुरेल की फिफ्टी, राजस्थान ने दिल्ली को दिया 194 रनों का लक्ष्य

6 मैच लगातार हारने के बाद क्या अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है पंजाब किंग्स? बना ये नया समीकरण





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button