दिल्ली – Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट पर 48 करोड़ की गांजा खेप जब्त, दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार – #INA

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर करीब 48 करोड़ रुपये कीमत की हाइड्रोपोनिक गांजा (मारिजुआना) की खेप पकड़ी है। इस मामले में बैंकॉक से आए दो थाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।  हाल के दिनों में दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर यह सबसे बड़ी ज़ब्तियों में से एक है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जानकारी के मुताबिक, 22 मई को बैंकॉक से एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई-2356) के जरिए दो थाई नागरिक आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे। कस्टम अधिकारियों को इनपर पहले से शक था। ग्रीन चैनल पार कर बाहर निकलने की कोशिश के दौरान दोनों यात्रियों को रोक लिया गया। इसके बाद उनके सामान की पूरी तरह से तलाशी ली गई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

तलाशी के दौरान उन दोनों यात्रियों के बैग से कुल छह वैक्यूम-सील पैकेट बरामद हुए। जिनमें गांजा छिपाया हुआ था। एक यात्री के बैग से चार पैकेट में करीब 29 किलो गांजा बरामद हुआ, जबकि दूसरे यात्री के सामान से दो पैकेट में करीब 19 किलो गांजा मिला। कुल मिलाकर 47.805 किलो मादक पदार्थ जब्त किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत करीब 48 करोड़ रुपए आंकी गई है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button