दिल्ली होटल अग्निकांड: सीएम ने घायलों से की मुलाकात:मुआवजे का किया ऐलान; मृतक के परिजनों को ₹10 लाख, घायल को ₹5 लाख- INA NEWS

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को ‘फ्लोरिश स्टे बीएंडबी’ रेस्टोरेंट में लगी आग में 21 लोगों की मौत और 35 घायल हो गए। इस हादसे घायल लोगों से दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान सीएम करीब आधा घंटा तक अग्निकांड के पीड़ित मरीजों के साथ उनके स्वास्थ्य और हालचाल जाना। उन्होंने घायलों के परिजनों को भी सांत्वना दी। सीएम ने इस मौके पर पर मुआवजे का भी ऐलान किया। सीएम गुप्ता ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 10 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपए के मुआवजा राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही सीएम के आदेश पर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही सीएम ने कहा है कि दिल्ली सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति मिलने की प्रार्थना करते हैं। हर संभव मदद करेगी दिल्ली सरकार: विधायक वहीं मालवीय नगर विधानसभा से विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा आज मालवीय नगर इलाके में हुए अग्निकांड में घायल मरीजों से मिलने के लिए अस्पताल दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पहुंची थी। उन्होंने सभी घायलों से मुलाकात किया है। इसके साथ ही उन्हें हर संभव दिल्ली सरकार से जो भी मदद है, उसे पूरा करने का आश्वासन दिया है। उपाध्याय ने कहा अभी तक मैक्स अस्पताल में 17 मरीज भर्ती है, कुछ को छुट्टी दे दिया गया है। पहले से अब मरीजों की स्थिति बहुत सही है और सभी मरीज खतरे से बाहर है। उपाघ्याय ने कहा कि भगवान ने चाहा तो सब जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे, इनमें अधिकतर विदेशी नागरिक है। उनके परिजनों को भी सूचना दिया जा रहा है।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News