Delhi-Ncr दिल्ली के उत्तम नगर में खुलेआम चल रहा नशा का कारोबार… AAP नेता सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप- #INA

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा शासित दिल्ली में एक बार फिर खुलेआम सूखा नशा और अवैध शराब बेचे जाने का खुलासा हुआ है. इस बार यह नशे का कारोबार कैमरे में कैद हुआ है. इसकी कथित वायरल वीडियो को आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर साझा कर भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधा है. हालांकि टीवी9 वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के उत्तम नगर में खुलेआम हो रहा नशा कारोबार कैमरे में कैद हो गया, लेकिन इस पर सरकार मौन है. जिस तरह से खुलेआम नशा बिक रहा है, उससे साफ है कि तस्करों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है.
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की बात सही साबित हो रही है कि नशा तस्करों को सरकार के लोग छुड़वा देते हैं. चार इंजन की भाजपा सरकार होने के बाद भी पूरी दिल्ली में नशे का कारोबार खुल्लम-खुल्ला चल रहा है.
सौरभ भारद्वाज ने पुलिस पर भी साधा निशाना
रविवार को एक्स पर नशा बेच रही एक महिला का वीडियो क्लीप साझा कर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह एक बड़ा खुलासा है. दिल्ली के उत्तम नगर में गांजा, ड्रग्स और अवैध शराब खुलेआम बिक रही है. उपराज्यपाल कार्यालय को टैग करने के बावजूद वहां से कोई जवाब नहीं आया है. एक मीडिया चैनल की यह महिला रिपोर्टर अपनी जान जोखिम में डाल रही है. असल में यह काम दिल्ली पुलिस कमिश्नर को करना चाहिए था.
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इंस्टाग्राम रील बनाने में व्यस्त है, जबकि जमीन पर कोई काम नहीं कर रही है. उधर, दिल्ली के नए उपराज्यपाल साहब अपना प्रचार करने में व्यस्त नजर आ रहे हैं. वे अपनी वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं. जैसे कि कनॉट प्लेस में लोग उनका अभिवादन कर रहे हों. आम लोग अचानक से यह कैसे पहचान लेते हैं कि वे ही नवनियुक्त उपराज्यपाल हैं? क्या एक उपराज्यपाल का यही काम होता है?
रेखा सरकार पर बोला हमला
आम आदमी पार्टी का कहना है कि वो लगातार दिल्ली में बढ़ रहे नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठा रही है. पिछले दिनों वजीरपुर में एक व्यक्ति की नशेड़ियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. इससे आक्रोशित लोगों ने जब भारत नगर थाने का घेराव किया तो तत्कालीन SHO ने कहा कि पुलिस के हाथ बंधे हैं.
उन्होंने कहा कि पुलिस नशा कारोबारियों को पकड़ती है तो सीएम कार्यालय से आदेश आ जाता है और उन्हें छोड़ना पड़ता है. यह वीडियो वायरल होने पर AAP ने सीएम रेखा गुप्ता पर जमकर हमला बोला था. इसके अलावा, अभी पिछले दिनों ही भाजपा शासित MCD की स्टैंडिंग कमेटी की चेयरमैन सत्या शर्मा ने खुद चांदनी चौक में अवैध शराब की बिक्री का भंडाफोड़ करते हुए भाजपा की दिल्ली पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया था.
ये भी पढ़ें- हत्या और हादसों से दहली दिल्ली, सरकार खामोश AAP नेताओं का BJP सरकार पर निशाना
दिल्ली के उत्तम नगर में खुलेआम चल रहा नशा का कारोबार… AAP नेता सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

