Sport : विराट कोहली को वनडे वर्ल्ड कप 2027 में नहीं खिलाने पर पूर्व क्रिकेटर का बयान, कहा- 'वो इस रोल के लिए….' #INA

Virat Kohli : भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब 37 साल के हो चुके हैं. साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाने वाला है. तब तक भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली 38 साल के हो जाएंगे. ऐसे में उनको टी20 वर्ल्ड कप 2027 में खेलना चाहिए या नहीं. इस बात पर क्रिकेट फैंस और जानकार लगातार बातें कर रहे हैं. विराट कोहली की उम्र भले ही लगातार बढ़ रही है लेकिन उनकी फिटनेस किसी युवा खिलाड़ी से भी बेहतरीन है.
ऐसे में विराट कोहली को वनडे वर्ल्ड कप 2027 में नहीं खिलाने पर लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं. अब विराट कोहली के वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोच संजय बांगर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
संजय बांगर ने दिया विराट कोहली पर बड़ा बयान
संयज बांगर से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान जब पूछा गया कि, विराट कोहली वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं तो इस पर उन्होंने सभी को ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर सभी की बोलती बंद हो गई है. उन्होंने क्या कहा, आइए इस बारे में जानते हैं.
Forever grateful 🙏 pic.twitter.com/cpxoUNS0uG
— Virat Kohli (@imVkohli) August 18, 2023
संजय बांगर ने कहा कि, ‘ये लोग कौन हैं और साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली की जगह पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? यह बहस आखिर कहां से आ रही है, जिस तरह से वह अभी बैटिंग कर रहे हैं, इन बातों का कोई मतलब नहीं बनता है. हम यहां एक ऑल-टाइम ग्रेट खिलाड़ी की बात कर रहे हैं. विराट कोहली का नाम टीम शीट पर सबसे पहले होना चाहिए. उनकी कंसिस्टेंसी, अनुभव और प्रेशर हैंडल करने की काबिलियत बेमिसाल है’.
संजय बांगर ने आगे कहा कि, ‘लोग आसानी से भूल जाते हैं कि उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप में क्या किया था. भारत का कैंपेन शानदार रहा और कोहली ने 765 रन बनाए, जो किसी एक वर्ल्ड कप एडिशन में अब तक के सबसे ज्यादा रन हैं. अगर विराट कोहली 2027 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं, तो यह भारत का नुकसान होगा, उनका नहीं. ICC टूर्नामेंट जीतने के लिए, आपको अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत होती है जो बड़े मौकों पर प्रेशर हैंडल करना जानते हों’.
उन्होंने आगे कहा कि, ‘साउथ अफ्रीका के हालात में पेस और बाउंस वाली पिचों पर आपको एक भरोसेमंद नंबर 3 की जरूरत होती है जो इनिंग्स को कंट्रोल कर सके और प्रेशर में अच्छा परफॉर्म कर सके. विराट अभी भी उस रोल के लिए सबसे सही आदमी हैं’.
“Who’s even questioning Virat Kohli ?” Sanjay Bangar shuts down doubts over Kohli’s place in the 2027 ODI World Cup :
• Who are these people and why is there even a question about Virat Kohli’s place in the upcoming ODI World Cup in South Africa? Where does this debate even… pic.twitter.com/LrCvBnyezD
— Kohlistic🔥 (@Kohlistic18) May 15, 2026
विराट कोहली का शानदार वनडे करियर
विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कहा दिया है. अब विराट भारत के लिए सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेल रहे हैं. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए वनडे क्रिकेट में 311 मैचों की 291 पारियों में 54 शतक और 77 अर्धशतकों के साथ 14797 रन बनाए हैं. उन्होंने वनडे में 1376 चौके और 168 छक्के लगाए हैं. उनके नाम वनडे क्रिकेट में 5 विकेट भी दर्ज हैं.
विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कुल 95 वनडे मैचों में कप्तानी की है. इस दौरान उन्होंने 65 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि उन्हें 27 मैचों में हार मिली है. इसके साथ ही विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक टाई मैच भी खेला है.
ये भी पढ़ें : ‘सब टाइमिंग का मामला है, मैं चाहता हूं वो…’ RCB के स्टार खिलाड़ी पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
विराट कोहली को वनडे वर्ल्ड कप 2027 में नहीं खिलाने पर पूर्व क्रिकेटर का बयान, कहा- 'वो इस रोल के लिए….'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









