Delhi-Ncr होली पर राजधानी ने ली ‘साफ हवा’ में सांस, अजय माकन बोले- सरकारें मन बना लें तो दिल्ली फिर रहने लायक हो जाएगी- #INA

होली पर देश की राजधानी दिल्ली ने ‘साफ हवा’ में सांस ली. वाहनों की कम आवाजाही और निर्माण पर होली के ब्रेक से PM2.5 में 34% की भारी गिरावट दर्ज की गई है. इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अजय माकन ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने प्रदूषण का पूरा गुणा-गणित बताया है. साथ ही कहा है, सरकारें अगर मन बना लें तो दिल्ली फिर रहने लायक़ हो जाएगी.

अजय माकन अपने पोस्ट में लिखते हैं,होली का असर: सरकारें अगर मन बना लें तो दिल्ली फिर रहने लायक़ हो जाएगी! इसका उन्होंने तरीका भी बताया है. उन्होंने लिखा, DPCC की 17 Monitoring Stations से Hourly PM2.5 Data लिया गया, दो 24 घंटे की अवधि की तुलना की गई.

  • सामान्य दिन: 7AM, 3 मार्च → 7AM, 4 मार्च
  • होली का दिन: 7AM, 4 मार्च → 7AM, 5 मार्च

माकन आगे लिखते हैं,होली पर वाहनों की आवाजाही काफी कम थी और निर्माण कार्य बंद थे, नतीजे चौंकाने वाले हैं: सभी 17 स्टेशन पर PM2.5 में गिरावट दर्ज की गई है, जो कि कुछ इस तरह है..

  • शहर का औसत PM2.5 अधिकतम: 134 → 89 µg/m³ (−34%)
  • आनंद विहार: 50%
  • अशोक विहार: 48%
  • मुंडका: 43%

निष्कर्ष

वाहन और निर्माण कार्य की धूल, ये दो ऐसे कारण हैं जिन पर दिल्ली आज ही एक्शन ले सकती है.पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भारी निवेश, मेट्रों विस्तार, इलेक्ट्रिक बसें, लास्ट-माइल कनेक्टिविटी. निर्माण स्थलों पर सख़्त धूल नियंत्रण, अनिवार्य पानी का छिड़काव, ढका हुआ मलबा, उल्लंघन पर जुर्माना.

कंजेशन प्राइसिंग और नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर. माकन ने अपने पोस्ट में कहा, एक छुट्टी ने साबित कर दिया कि क्या संभव है. अब ऐसी नीति चाहिए जो यह हर दिन करे.

होली पर राजधानी ने ली ‘साफ हवा’ में सांस, अजय माकन बोले- सरकारें मन बना लें तो दिल्ली फिर रहने लायक हो जाएगी


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News