Delhi-Ncr ECINET से EVM तक एक होगा सिस्टम… चुनाव आयोग का बड़ा डिजिटल मास्टरप्लान- #INA

देश के चुनाव आयोग और राज्य निर्वाचन आयुक्तों का राष्ट्रीय राउंड टेबल सम्मेलन हुआ. इसमें चुनाव आयोग ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची तैयार करना लोकतंत्र का मूल आधार है. कुशल और पारदर्शी तरीके से चुनावों का संचालन लोकतंत्र को मजबूत बनाता है. राष्ट्रीय और संवैधानिक हित में देश के चुनाव आयोग ने सुझाव दिया कि ECINET, EVM, मतदाता सूची और IIIDEM के वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर को साझा करने के साथ-साथ सभी संभावित चुनावी प्रक्रियाओं के लिए देश भर के सभी SECs के साथ तालमेल स्थापित करके परस्पर स्वीकार्य व्यवस्था और कानूनी रूप से व्यवहार्य ढांचे पर काम किया जाए.
राउंड टेबल सम्मेलन में कहा गया कि भारत निर्वाचन आयोग और SECs पंचायतों और नगर निकायों के चुनावों से जुड़े कानूनों व संसद और राज्य विधानसभाओं के चुनावों से जुड़े कानूनों के बीच तालमेल बिठाने के लिए मिलकर काम करेंगे. देश के चुनाव आयोग ने SECs से आयोग के अंतरराष्ट्रीय कार्यकलापों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया.
National Round Table Conference of the Election Commission of India and State Election Commissioners concluded with the unanimous adoption of the National Declaration 2026 under the leadership of Chief Election Commissioner Shri Gyanesh Kumar#ECI #SECNC2026 pic.twitter.com/HYEwl79NcH
— Election Commission of India (@ECISVEEP) February 24, 2026
हर साल होगा राउंड टेबल सम्मेलन
इसके साथ ही इलेक्शन कमीशन ने यह प्रस्ताव रखा कि आयोग के साथ इस तरह के राष्ट्रीय राउंड टेबल सम्मेलन हर साल एक बार आयोजित किए जाएं. जो विशेष रूप से भारत निर्वाचन आयोग की अध्यक्षता में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के साथ-साथ हों. भारत निर्वाचन आयोग के संबंधित DECs के नेतृत्व में कानूनी और तकनीकी अधिकारियों की एक संयुक्त टीम इस राष्ट्रीय राउंड टेबल सम्मेलन में SECS द्वारा दिए गए सभी सुझावों का विस्तृत अध्ययन करेगी.
राष्ट्रीय राउंड टेबल सम्मेलन में कहा गया कि राष्ट्रहित में सर्वोपरि फैसले लेने के लिए अगले तीन महीनों में राज्य/संघ राज्य-क्षेत्रों के अनुरूप भावी दिशा तय करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा. देश के चुनाव आयोग और राज्य चुनाव आयुक्तों की ये राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय घोषणा-2026 को सर्वसम्मति से अपनाने के साथ पूरी हुई.
ECINET से EVM तक एक होगा सिस्टम… चुनाव आयोग का बड़ा डिजिटल मास्टरप्लान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



