Delhi-Ncr लोकसभा में कल सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान होगी तकरार?- #INA

पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी.

लोकसभा में सोमवार (2 फरवरी) का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा. लोकसभा में सोमवार दोपहर 12 बजे से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी. ये चर्चा तीन दिन तक चलेगी. माना जा रहा है कि इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी अपना पक्ष रखेंगे. इसके बाद 4 फरवरी को पीएम मोदी का लोकसभा में जवाब देंगे. जबकि राज्यसभा में पीएम मोदी का राष्ट्रपति अभिभाषण पर जवाब देने का कार्यक्रम 5 फरवरी का है.

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सोमवार को लोकसभा में 12 बजे चर्चा शुरू होगी. बीजेपी की तरफ से सर्वानंद सोनोवाल चर्चा की शुरुआत करेंगे. उसके बाद तेजस्वी सूर्या पार्टी की तरफ से बोलेंगे. लोकसभा में कुल 18 घंटे चर्चा के लिए समय रखा गया है. सोमवार को यानी 2 फरवरी को ही राज्यसभा में दोपहर 2 बजे से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी. बीजेपी की तरफ से चर्चा की शुरुआत सदानंद मास्टर करेंगे. इसके बाद मेघा विश्राम कुलकर्णी बोलेंगी. जेपी नड्डा, सुधांशु त्रिवेदी समेत कई और नेता भी पार्टी की ओर से पक्ष रखेंगे.

जानें कब-कब होगी चर्चा

सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में 2026-27 के केंद्रीय बजट पर 5, 9, 10 और 11 फरवरी को आम चर्चा होगी. इस चर्चा के लिए कुल 18 घंटे का समय आवंटित किया गया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से 11 फरवरी को जवाब देने की उम्मीद है. मंगलवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में, विपक्षी दलों ने एमजीएनआरईजीए की बहाली, चुनाव मतदाता सूची की चल रही एसआईआर और यूजीसी विवाद सहित कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद जताई जा रही है. इस दौरान विपक्ष कई और मुद्दों को भी सरकार के सामने उठा सकता है. वहीं प्रधानमंत्री मोदी चर्चा के आखिर में जवाब देंगे.

सरकार को घेरेंगे राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 2 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस के दौरान मोदी सरकार की नीतियों पर निशाना साध सकते हैं. लोकसभा में कांग्रेस के व्हिप मोहम्मद जावेद का कहना है कि हम सभी चाहते हैं कि सोमवार को बड़ी बहस के दौरान राहुल गांधी बोलें.

सांसद के मुताबिक, कांग्रेस के बहुत से नेता बहस के दौरान बोलना चाहते हैं, लेकिन पार्टी को अपने पास मौजूद समय के हिसाब से नामों को शॉर्टलिस्ट करना होगा. लोकसभा स्पीकर ने सोमवार (2 फरवरी) से शुरू होने वाली बहस के लिए कुल 18 घंटे का समय दिया है.

लोकसभा में कल सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान होगी तकरार?


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News