दिल्ली रेस्टोरेंट आग; 10 PHOTOS:नीचे लपटें, जान बचाने खिड़की से कूदे; एंबुलेंस लेट, स्थानीय लोग उठाकर बाहर लाए- INA NEWS

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, सुबह 8.50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बिल्डिंग से अब तक 37 लोगों को बचाया जा चुका है। बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया। कई लोगों की हालत गंभीर है, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने बिल्डिंग में लगी आग बुझाई। रेस्क्यू जारी है। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस बिल्डिंग में आग लगी वह 6 मंजिल की है। सुबह 8.51 बजे बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में आग भड़की थी। जब वहां का कांच तोड़ा गया तो बेसमेंट की तरफ आग फेल गई। यहां फ्लोरिश स्टे होटल संचालित होता था। आग लगने की 2 तस्वीरें… जान बचाने की जद्दोजहद, 5 तस्वीरें… आग बुझाने, रेस्क्यू की तस्वीरें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



