दिल्ली के बवाना को मिली 47.26 करोड़ की सौगात:कैबिनेट मंत्री ने किया कंझावला रोड ड्रेन, ग्रामीण पुनरुद्धार परियोजनाओं का शिलान्यास- INA NEWS

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी एवं जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के साथ बवाना विधानसभा क्षेत्र में 47.26 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में कंझावला रोड ड्रेन परियोजना (पंजाब स्वीट्स से रोहिणी सेक्टर.21/22 डिवाइडिंग रोड तक) और रोहिणी सेक्टर 20 एवं 21 ग्रामीण पुनरुद्धार परियोजना प्रमुख हैं। कैबिनेट मंत्री का कहना है कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी, नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा। जल्द आएंगी 60 करोड़ की नई परियोजनाएं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रविन्द्र ने कहा, बवाना विधानसभा दिल्ली देहात का महत्वपूर्ण क्षेत्र है और इसके विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बवाना तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में क्षेत्र में करीब 60 करोड़ रुपए की अतिरिक्त विकास परियोजनाएं भी शुरू की जाएंगी, जिससे आधारभूत ढांचा और मजबूत होगा तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button