खबर शहर , पुजारी की तोड़ दी टांग: बड़े हनुमान जी मंदिर में किया हमला, भीड़ देखकर भागे आरोपी; केस हुआ दर्ज – INA

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे पर स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में आठ साल से सेवा कर रहे पुजारी दुर्ग सिंह ने दाऊजी इलेक्ट्रिक के मालिक मुकेश और उसके दो बेटों नंदू और राहुल पर पीटकर टांग तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।


घटना 5 सितंबर रात करीब 7:40 बजे की है। पीड़ित दुर्ग सिंह ने बताया कि मुख्य पुजारी छोटे लाल दुबे की मौजूदगी में मुकेश ने उसे दीपक उठाने के बहाने बुलाया और मंदिर से हटने को लेकर विवाद किया। आरोप है कि मुकेश ने उसकी बायीं टांग में लात मारकर उसे मंदिर के सामने पटक दिया।

इसके बाद नंदू और राहुल के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। इसमें उसकी बायीं टांग टूट गई और सिर व शरीर में चोटें आईं। भीड़ आती देखकर आरोपी भाग गए। कुछ लोगों ने उसे थाने पहुंचाया। पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button