दिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट:सिख विरोधी हिंसा की बरसी के चलते फैसला, अब दो दिन पहले होगा- INA NEWS

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा इंडिया टूर’ के दिल्ली कॉन्सर्ट की तारीख बदल दी गई है। पहले यह शो 1 नवंबर को होना था, लेकिन पंजाबी प्रमोशन काउंसिल की अपील के बाद अब यह 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में होगा। दिलजीत ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। तारीख बदलने की अपील 1984 के सिख-विरोधी दंगों से जुड़ी ऐतिहासिक संवेदनशीलता को देखते हुए की गई थी। पंजाबी प्रमोशन काउंसिल के अध्यक्ष जसवंत सिंह ने दिलजीत और उनकी टीम को पत्र लिखकर शो की तारीख बदलने की अपील की थी। पंजाबी प्रमोशन काउंसिल ने लिखा था पत्र काउंसिल ने अपने पत्र में कहा कि 1 नवंबर का दिन सिख समुदाय के लिए दर्दनाक यादों से जुड़ा है। 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख-विरोधी हिंसा भड़की थी, जिसकी यादें आज भी समुदाय के लिए संवेदनशील हैं। काउंसिल ने दिलजीत की तारीफ करते हुए कहा कि वह पंजाबी संगीत और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने वाले प्रमुख कलाकार हैं। काउंसिल ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य कलाकार या कॉन्सर्ट का विरोध करना नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों और समुदाय की भावनाओं का सम्मान करना है। खबर को हम अपडेट कर रहे हैं….
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |