राज्यसभा की 24 सीटों पर 18 जून को चुनाव:खड़गे-दिग्विजय समेत 24 सांसदों का 21 जून से 19 जुलाई के बीच रिटायरमेंट; MP-राजस्थान की 3-3 सीटें- INA NEWS

चुनाव आयोग (EC) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून है। इन सीटों से मौजूदा सदस्य 21 जून से 19 जुलाई के बीच रिटायर हो रहे हैं। रिटायर हो रहे सदस्यों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह, पूर्व पीएम एच.डी. देवगौड़ा समेत 24 सांसद शामिल हैं। आयोग के मुताबिक आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की 4-4 सीटों पर चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश और राजस्थान की 3-3 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। झारखंड की 3 सीटों पर भी चुनाव होगा। वहीं, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक राज्यसभा सीट के लिए भी मतदान कराया जाएगा। राज्यवार अलग-अलग 24 सीटों की सूची आंध्र प्रदेश (4 सीटें) गुजरात (4 सीटें) कर्नाटक (4 सीटें) मध्य प्रदेश (3 सीटें) राजस्थान (3 सीटें) झारखंड (2 सीटें) मणिपुर (1 सीट) मेघालय (1 सीट) अरुणाचल प्रदेश (1 सीट) मिजोरम (1 सीट) खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button