Entertainment: Anupam Kher Marriage: किरण खेर नहीं, 48 साल पहले इस एक्ट्रेस से अनुपम खेर ने की थी शादी, 1 साल भी नहीं चला था रिश्ता – #iNA

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर का प्रोफेशनल लाइफ जितना सक्सेसफुल रहा उतनी सक्सेस उन्हें पर्सनल लाइफ में नहीं मिल सकी. एक्टर की पहली शादी एक साल भी नहीं टिक सकी थी. वहीं दूसरी तरफ उनकी दूसरी शादी किरण खेर से हुई लेकिन इस शादी से उन्हें कोई बच्चा नहीं है. क्या आप जानते हैं कि अनुपम खेर ने पहली शादी किससे की थी.
बहुत लोगों को ऐसा लगता है कि किरण खेर से अनुपम खेर की पहली शादी नहीं थी. लेकिन ऐसा नहीं था. अनुपम ने पहली शादी साल 1979 में की थी. ये भी उनकी लव मैरिज ही थी. उन्होंने एक्ट्रेस मधुमालती कपूर से शादी की थी. इसके लिए दोनों को अपने घरवालों को मनाना पड़ा था.
लेकिन सबकुछ ठीक होने के बाद भी इस शादी का आलम ये था कि अनुपम खेर और मधुमालती वैवाहिक जीवन के एक साल भी पूरे नहीं कर सके थे. एक साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया था. मधुमालती भी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं.
मधुमालती की बात करें तो वे मौजूदा समय में भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और सिंगल लाइफ जी रही हैं. उन्होंने सोनू की टीटू की स्वीटी, दे दे प्यार दे, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में भी अभिनय किया है और वाहवाही बटोरी है.
मधुमालती से अलग होने के 6 साल बाद अनुपम खेर की लाइफ में किरण खेर की एंट्री होती है. दोनों साल 1985 में वैवाहिक जीवन में बंध जाते हैं और ये रिश्ता आज 40 साल बाद भी कायम है. किरण खेर को उनकी पहली शादी से सिकंदर खेर नाम का बेटा है लेकिन अनुपम खेर से उन्हें कोई संतान नहीं है.
वहीं अनुपम खेर की बात करें तो 71 साल की उम्र में भी वे लगातार फिल्मों का हिस्सा हैं और एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं. वे एक्टिंग के साथ ही डायरेक्शन की फील्ड में भी हाथ आजमा रहे हैं. उनकी पिछली फिल्म तन्वी द ग्रेट थी जिसमें अहम रोल निभाने के साथ उन्होंने फिल्म का निर्देशन भी किया. फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति भी मिली.
Anupam Kher Marriage: किरण खेर नहीं, 48 साल पहले इस एक्ट्रेस से अनुपम खेर ने की थी शादी, 1 साल भी नहीं चला था रिश्ता
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









