Sport : 'टैक्सी बुक करो और चेपॉक पहुंचो…', विजय थलापति के शपथ ग्रहण समारोह से अश्विन ने किसे CSK vs LSG मैच के लिए जाने को कहा? #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ही नहीं इस वक्त भारतीय राजनीति का रोमांच भी अपने चरम पर है. काफी ड्रॉमे के बाद आखिरकार विजय थलापति तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने रविवार, 10 मई को चेन्नई में चीफ मिनिस्टर की शपथ ली. वहीं विजय के शपथ ग्रहण समारोह से एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने भी शेयर किया है, जो चर्चा का विषय बन गया है.
क्या विजय थलापति के शपथ ग्रहण समारोह पहुंचे थे अंशल कंबोज?
रविचंद्रन अश्विन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति के बगल में एक सुरक्षा अधिकारी भी नजर आ रहा है. अश्विन ने अपने पोस्ट में सुरक्षा अधिकारी को मार्क किया है.
अश्विन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा “कर्तव्य सर्वोपरि है, लेकिन CSK vs LSG के लिए करो या मरो के मैच वाले दिन यह दबाव कुछ ज़्यादा ही हो जाता है. यह दिन का मैच है, अंशुल कंबोज, टैक्सी बुक करो और जल्द से जल्द चेपॉक पहुंचो. बड़ा मैच है.”
यह भी पढ़ें: ‘मुझे बहुत बेचैनी महसूस हुई…’ संजू सैमसन ने दिल का दर्द किया बयां, टी20 वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर जानिए क्या कहा?
अश्विन का पोस्ट सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
दरअसल तमिलनाडु के नए चीफ मिनिस्टर विजय थलापति जब शपथ ले रहे थे तो उनके बगल में खड़ा सुरक्षा अधिकारी चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तरह लग रहा था, जिसके बाद फोटो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. बता दें कि आज 10 मई को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला खेला जा रहा है. आज डबल हेडर मुकाबला है. तो CSK vs LSG का मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जा रहा है. इसे को लेकर अश्विन ने अंशुल कंबोज के मजे लेते हुए उनके हमशक्ल को चेपॉक जाने को कहा.
Duty always comes first, but on a must win match day #CSKVLSG, it’s a bit too much.
It’s a day game, get a cab & get . Chepauk ASAP Anshul Kamboj.
Big Game. pic.twitter.com/CautY5PQRu
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) May 10, 2026
अंशुल कंबोज ने पर्पल कैप को किया अपने
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में एक विकेट लेते ही अंशुल कंबोज ने कगिसो रबाडा से पर्पल कैप छीन ली है. अब 25 साल के अंशुल कंबोज पर सिर पर्पल कैप सजी है. यानी कंबोज अब तक आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
अंशुल कंबोज ने आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैचों में खेलते हुए 18.61 के औसत से कुल 18 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. कंबोज ने 9.05 की शानदार इकॉनॉमी रेट से गेंदबाजी की है. हालांकि रबाडा ने भी 18 विकेट लिए हैं, लेकिन बेहतर औसत के चलते पर्पल कैप अंशुल कंबोज के पास आ गई है.
यह भी पढ़ें: वैभव या अभिषेक नहीं, ये है IPL 2026 का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज, बना रहा है खतरनाक स्ट्राइक रेट से रन
'टैक्सी बुक करो और चेपॉक पहुंचो…', विजय थलापति के शपथ ग्रहण समारोह से अश्विन ने किसे CSK vs LSG मैच के लिए जाने को कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









