Entertainment: एक्ट्रेस नहीं तो क्या होती Deepika Padukone? पति Ranveer Singh के सामने खुद खोला राज – #iNA

Deepika Padukone Career Option: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. साल 2018 में सुपरस्टार रणवीर सिंह से शादी करने के 6 साल बाद अभिनेत्री ने साल 2024 में बेटी दुआ को जन्म दिया था. इसके बाद से वो किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट मौजूद हैं. हाल ही में दीपिका ने खुद से जुड़ा एक ऐसा राज खोला है, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए. दरअसल उन्होंने बताया है कि अगर वो एक्ट्रेस नहीं होती तो क्या होती?
दीपिका पादुकोण ने ये खुलासा अपने पति रणवीर सिंह के सामने किया है. इस स्टार कपल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में हिस्सा लिया था. इस दौरान दीपिका ने खुलकर मां बनने के एहसास और उसके बाद अपनी लाइफ में आए बदलावों पर बात की. अपनी निजी जिंदगी के अलावा उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा की. इस दौरान एक्ट्रेस ने इस सवाल का भी जवाब दिया कि एक्टिंग फील्ड से उनका ताल्लुक नहीं होता तो वो किस फील्ड में काम कर रही होती?
एक्ट्रेस नहीं तो क्या होती दीपिका?
इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण से सवाल किया गया था, ”अगर वो एक एक्ट्रेस नहीं होतीं तो उनका प्रोफेशन क्या होता?” इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री ने कहा, ”मैं इंटीरियर डिजाइनर होती. लेकिन मेरे पति कहते हैं वकील.” दिलचस्प बात ये है कि दीपिका ने अपने 20 साल के करियर में अब तक किसी भी फिल्म में वकील का किरदार नहीं निभाया है.
ये भी पढ़ें: मां बनने के बाद कितनी बदल गई दीपिका पादुकोण की जिंदगी? बोलीं- मेरी बेटी ही मेरा सबकुछ है
मॉडलिंग से की थी शुरुआत
ग्लैमर वर्ल्ड में दीपिका पादुकोण की एंट्री मॉडलिंग के जरिए हुई थी. डेनमार्क में जन्मीं दीपिका की परवरिश बेंगलुरु में हुई है. यहां उन्होंने 12वीं क्लास तक की पढ़ाई की थी. इसके बाद IGNOU में ग्रेजुशन के लिए एडमिशन लिया था. लेकिन, मॉडलिंग के लिए बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी.
2006 में कन्नड़ फिल्म से किया था डेब्यू
साल 2006 में दीपिका का एक्टिंग डेब्यू कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ से हुआ था. इसके बाद साल 2007 में बॉलीवुड में शुरुआत सुपरहिट फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से की थी. अब एक्ट्रेस फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी. दीपिका ने अपने 20 साल के करियर में पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, पठान, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, फाइटर सहित कई बेहतरीन फिल्में दी हैं.
एक्ट्रेस नहीं तो क्या होती Deepika Padukone? पति Ranveer Singh के सामने खुद खोला राज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









