Entertainment: Jaideep Ahlawat Wife: कौन हैं जयदीप अहलावत की पत्नी? इस टीवी शो में आ चुकी हैं नजर – #iNA

जयदीप अहलावत की गिनती बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टरों में की जाती है. फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक जयदीप अहलावत ने अपनी एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है. जयदीप अहलावत आज 8 फरवरी को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. इसी मौके पर हम आपको बताएंगे जयदीप अहलावत की पत्नी के बारे में और उनके शादीशुदा जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें भी.
जयदीप अहलावत की प्रोफेशनल लाइफ अक्सर चर्चा में रहती है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. ज्यादातर लोग नहीं जानते कि जयदीप अहलावत की पत्नी कौन हैं और क्या करती हैं. जयदीप अहलावत की तरह उनकी पत्नी भी बहुत टैलेंटेड हैं और खूबसूरती में बड़ी हीरोइनों को टक्कर देती हैं.
जयदीप अहलावत की पत्नी का नाम ज्योति हुड्डा है, जो एक मंझी हुई डांसर हैं. ज्योति हुड्डा ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग और डांसिंग के साथ की थी. ज्योति, फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में जयदीप से जूनियर थीं, लेकिन दोनों इंस्टीट्यूट में शामिल होने से पहले हरियाणा में एक-दूसरे को जानते थे.
जब अपने करियर के शुरुआती दौर में जयदीप अहलावत के पास कोई काम नहीं था तो उनकी पत्नी ज्योति ने घर चलाने में मदद करने के लिए लगभग 4 महीने तक डेली सोप ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में काम किया था. जब जयदीप अहलावत का करियर अपने पीक पर पहुंच गया तो उन्होंने एक्टिंग छोड़कर अपने डांस और घर पर फोकस करना शुरू कर दिया.
जयदीप और ज्योति अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं. बहुत कम दोनों बॉलीवुड पार्टियों में एक साथ नजर आते हैं. ज्योति लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. हालांकि, वो अपने डांस के वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.
जयदीप अहलावत और ज्योति हुड्डा ने साल 2009 में शादी की थी. दोनों की शादी के किस्से काफी फिल्मी रहे हैं. एक बार ज्योति और जयदीप को अपनी शादी की तारीख बदलनी पड़ गई थी, क्योंकि उन्हें एक फिल्म मिल गई थी. हाल ही में जयदीप और ज्योति हुड्डा ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में 10 करोड़ में अपार्टमेंट खरीदा है. दोनों की शादी को 16 साल से ज्यादा हो गए हैं.
Jaideep Ahlawat Wife: कौन हैं जयदीप अहलावत की पत्नी? इस टीवी शो में आ चुकी हैं नजर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









