Sport : 78 IPL मैच खेलने वाले क्रिकेटर ने जीता चुनाव, दूसरी बार बना MLA, क्या नाम जानते हैं आप… #INA

Ashok Dinda: क्रिकेट की पिच से राजनीति का सफर कई क्रिकेटर्स ने तय किया है, जिसमें अशोक डिंडा का नाम भी शामिल हो गया है. अशोक डिंडा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार के तौर पर मोयना सीट से धमाकेदार जीत हासिल की. डिंडा ने टीएमसी के अपने निकटतम उम्मीदवार चंदन मंडल को 16241 वोट से हराया. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की मानें, तो अशोक डिंडा को कुल 127166 वोट मिले और उन्होंने 16241 वोटों की बढ़त के साथ बड़ी जीत हासिल की.
लगातार दूसरी बार विधायक बने अशोक डिंडा
25 मार्च 1984 को कलकत्ता के मेदनीपुर में पैदा हुए अशोक डिंडा लगातार दूसरी बार चुनाव जीते हैं. पिछली बार उन्होंने इसी मोयना सीट से टीएमसी के सीटिंग एमएलए संग्राम कुमार दोलाई को 1260 से ज्यादा वोट से हराया था. संग्राम कुमार ने पिछले विधान सभा चुनाव में यही सीट 12 हजार से ज्यादा वोटों से जीती थी. वहीं, अशोक डिंडा एक बार फिर मोयना सीट से लड़े और इस बार उन्होंने टीएमसी के अपने निकटतम उम्मीदवार चंदन मंडल को 16241 वोट से हराया.
Moyna, West Bengal: BJP candidate from then Moyna assembly constituency, Ashok Dinda says, “I have nothing . say about this victory. It’s a victory for all the worker’s of BJP party and the people of Moyna, the voter’s of Moyna, it’s a victory for Bengal. We were always certain… pic.twitter.com/0wTgNJIzyM
— . (@ians_india) May 4, 2026
अशोर डिंडा का IPL करियर
42 साल के अशोक डिंडा आईपीएल की 5 टीमों का हिस्सा रहे. साल 2008 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. 3 साल तक केकेआर में रहने के बाद उन्होंने डेक्कन चार्जर्स का रुख किया. फिर 2 साल पुणे वॉरियर्स इंडिया के साथ रहे, इसके बाद 2-2 सीजन आरसीबी और राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के साथ रहे. 78 आईपीएल मुकाबलों में अशोक डिंडा ने 69 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.
डिंडा ने आईपीएल में कुल 78 मुकाबले खेले, जिसकी 75 पारियों में उन्होंने 40.04 के औसत से 69 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 8.20 की इकोनॉमी से रन भी लुटाए. आईपीएल ही नहीं अशोक डिंडा ने भारत के लिए 13 वनडे और 9 टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 12 और 17 विकेट चटकाए.
कितनी है अशोक डिंडा की नेट वर्थ?
क्रिकेट के मैदान से राजनीति का सफर तय करने वाले अशोक डिंडा लगातार दूसरी बार MLA बन गए हैं. अब डिंडा की नेट वर्थ के बारे में बात करें, तो इसपर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. मगर, रिपोर्ट्स की मानें, तो वह लगभग 6 करोड़ रुपये के मालिक हैं. उनकी संपत्ति में 2021 से 2026 के बीच उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसमें चल और अचल दोनों संपत्तियां शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, आज 8 रन बनाकर केएल राहुल निकल जाएंगे सबसे आगे
78 IPL मैच खेलने वाले क्रिकेटर ने जीता चुनाव, दूसरी बार बना MLA, क्या नाम जानते हैं आप…
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









