Entertainment: Love And War: रणबीर-विकी की बढ़ी टेंशन, भंसाली ने 50 दिन की शूटिंग के लिए 75 करोड़ उड़ा दिए! – #iNA

Love And War: रणबीर कपूर और विकी कौशल इस वक्त ‘लव एंड वॉर’ पर काम कर रहे हैं. फिल्म को संजय लीला भंसाली बना रहे हैं, जिस पर लंबे वक्त से काम चल रहा है. पहले फिल्म को ईद पर ही लाने की प्लानिंग हुई थी. लेकिन काम कंप्लीट न होने के चलते पता लगा कि अगस्त तक फिल्म रिलीज हो सकती है. हालांकि, रणबीर कपूर चाहते थे कि जून-जुलाई पर ही फिल्म आ जाए. क्योंकि दिवाली पर ‘रामायण’ आ रही है, तो वो चाहते हैं कि दोनों फिल्म की रिलीज के बीच गैप हो. हालांकि, यह होना मुमकिन नहीं है क्योंकि संजय लीला भंसाली ने फिल्म का शूटिंग शेड्यूल 50 दिन और बढ़ा दिया है. अब रणबीर और विकी की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि आगे का काम पहले ही अटका है. साथ ही अब फिल्म का बजट भी बढ़ गया है.
दरअसल रणबीर कपूर, विकी कौशल के अलावा फिल्म में आलिया भट्ट भी हैं. वहीं, फिल्म की तस्वीरें लीक होती रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर, विकी कौशल और आलिया भट्ट इस फिल्म को शुरू में 120 दिनों में पूरा करने की प्लानिंग में थे. हालांकि, भंसाली ने बार-बार टाइमलाइन बढ़ा दिया. इस टीम ने पहले ही लगभग 175 दिनों की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें तीन गाने और एक बड़ा ड्रामा वाला सीन अभी भी बाकी रहता है. अब जानकारी मिली कि प्रोडक्शन को दो महीने और बढ़ाया गया है. पर क्यों?
भंसाली ने क्यों 50 दिन और बढ़ाया शूट?
हाल ही में वैरायिटी इंडिया पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग को पूरा होने में अभी वक्त लगेगा. यही वजह है कि दो महीने और प्रोडक्शन को बढ़ा दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, टीम ने जो युद्ध वाले सीन शूट किए थे, उनमें उम्मीद से ज्यादा वक्त लग गया था. जो न केवल देखने में बड़े हैं, बल्कि बड़े स्केल पर शूट किए गए हैं. अब क्योंकि भंसाली फिल्म को ज्यादातर खुद ही फाइनेंस करते हैं. बाद में सारेगामा इंडिया भी इससे जुड़ गया.
कहा जा रहा है कि डायरेक्टर ने नॉन-थिएट्रिकल राइट्स से पहले ही 200 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. जबकि, खबर है कि नेटफ्लिक्स ने 130 करोड़ में पोस्ट-थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदे हैं. साथ ही म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स से 70-80 करोड़ में बिके हैं.
ये भी पढ़ें:Dhurandhar 2 Vs Toxic BO Prediction: ओपनिंग डे पर गर्दा उड़ाएगी धुरंधर 2, आसपास भी नहीं रहेंगे यश!
कितना बढ़ गया फिल्म का बजट?
हालांकि, लव एंड वॉर का बढ़ता बजट किसी रिस्क से कम नहीं है. जानकारी मिल रही है कि इस प्रोडक्शन एक्सटेंशन ने फिल्म का बजट भी बढ़ा दिया है. ओरिजनली फिल्म को 350 करोड़ में बनाने का प्लान था, लेकिन अब कॉस्ट बढ़कर 425 करोड़ हो गई है. जो कि अबतक का भंसाली का बड़ा प्रोजेक्ट हो गया है. हालांकि, इसमें एक्टर्स की फीस शामिल नहीं है, क्योंकि वो प्रॉफिट शेयरिंग पर डील कर रहे हैं.
Love And War: रणबीर-विकी की बढ़ी टेंशन, भंसाली ने 50 दिन की शूटिंग के लिए 75 करोड़ उड़ा दिए!
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









