Entertainment: रणबीर कपूर की Ramayana को मिला ग्लोबल मंच, सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में लॉन्च होगा फिल्म का ट्रेलर – #iNA

Ramayana Trailer in San Diego Comic-Con: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर लंबे समय से काफी ज्यादा बज बना हुआ है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है. हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म की लॉस एंजिल्स में स्क्रीनिंग हुई, जहां इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. इसके बाद अब ये फिल्म अपने बड़े पड़ाव की तरफ बढ़ रही है. भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म ‘रामायण’ को नितेश तिवारी इंटरनेशनल मंच पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. खबर मिली है कि रणबीर कपूर की इस फिल्म का ट्रेलर सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में लॉन्च हो सकता है.

सैन डिएगो कॉमिक-कॉन को जल्द ही बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिल सकती है. नितेश तिवारी की भारतीय महाकाव्य रामायण पर बनी आने वाली फिल्म इस दिवाली पर रिलीज होने से पहले फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के लॉन्च के लिए US जा सकती है. हालांकि, मेकर्स ने कोई फिक्स्ड प्लान तय नहीं किया है. रणबीर कपूर की इस बिग बजट फिल्म का ट्रेलर जुलाई में होने वाले सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में लॉन्च किया जा सकता है. अगर सब प्लान के मुताबिक हुआ, तो ये पहली बार होगा जब किसी भारतीय पौराणिक महाकाव्य को ग्लोबल मंच मिलेगा. खबरों की मानें तो फिल्म की टीम कॉमिक-कॉन के आयोजकों से बातचीत के आखिरी स्टेज में है.

ग्लोबल लेवल पर पहुंचेगी रामायण

मिड-डे ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि कॉमिक-कॉन रामायण को एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म दे सकता है. आइडिया ये है कि इस पौराणिक ड्रामा को सिर्फ एक भारतीय महाकाव्य के तौर पर नहीं, बल्कि दुनिया के सामने एक सिनेमाई अनुभव के तौर पर पेश किया जाए. लॉस एंजिल्स स्क्रीनिंग में मिले फीडबैक ने टीम अब इसे कॉमिक कॉन ले जाने की तैयारी में है. खबर है कि क्रिएटर्स इस जुलाई में होने वाले SDCC में इसके लिए एडवांस्ड बातचीत कर रहे हैं.

फिल्म फेस्टिवल्स में नजर आएगी रामायण?

जानकारी के लिए बता दें कि कॉमिक-कॉन में आमतौर पर हॉलीवुड की बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्में अपने ट्रेलर और खास झलकियां दिखाती हैं. ऐसे में ‘रामायण’ का वहां शामिल होना अपने आप में बड़ी बात मानी जा रही है. रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि ये फिल्म थिएटर्स में आने से पहले दुनिया भर के फिल्म फेस्टिवल्स में जा सकती है. नमित मल्होत्रा ​​ने इसे प्रोड्यूस किया है और नितेश तिवारी इसे डायरेक्ट कर रहे हैं. रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, रवि दुबे लक्ष्मण, साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और यश रावण के रोल में हैं.

हालांकि, अभी तक रिलीज डेट कंफर्म नहीं हुई है, लेकिन फिल्म ने पहले ही दो पार्ट में आने का अपना प्लान अनाउंस कर दिया है. रामायण पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा और दूसरा पार्ट एक साल बाद दिवाली 2027 में आएगा. इसी बीच, 2026 का सैन डिएगो कॉमिक कन्वेंशन 23 जुलाई से लेकर 26 जुलाई तक चलेगा. वहीं, और प्रीव्यू नाइट 22 जुलाई को होगी.

रणबीर कपूर की Ramayana को मिला ग्लोबल मंच, सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में लॉन्च होगा फिल्म का ट्रेलर


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News