Entertainment: Thalapathy Vijay Sangeetha Love Story: एक फैन की मोहब्बत से शुरू हुआ सफर, पत्नी बनीं, क्या अब अलगाव की खबरों से खत्म होगा साउथ के इस पावर कपल का रिश्ता? – #iNA

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियां बटोरी है. दरअसल, रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने एक्टर से अलग होने का फैसला किया है, जिससे फैंस हैरान हैं.
हालांकि, ऑफिशियल तौर पर दोनों की तरफ से साफ बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इन खबरों ने लोगों को उनकी खूबसूरत प्रेम कहानी याद दिला दी, जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं थी और जिसमें एक फैन का अपने पसंदीदा स्टार से मिलना, दोस्ती और फिर शादी तक का सफर शामिल है.
संगीता सोर्नालिंगम मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली हैं और वो विजय की बहुत बड़ी फैन थीं. बताया जाता है कि उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान विजय से मुलाकात की थी, जहां से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता खास बनता चला गया.
पहली मुलाकात में संगीता ने विजय की पहली फिल्म की तारीफ की थी, जिसके बाद विजय ने उन्हें और उनके पैरेंट्स को अपने घर इनवाइट किया था. धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को समझने लगे और परिवारों की सहमति के बाद साल 1999 में उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी कर ली.
दोनों की शादी उस समय साउथ इंडस्ट्री की चर्चित शादियों में से एक मानी गई थी. शादी के बाद संगीता ने हमेशा लाइमलाइट से दूरी बनाए रखी और विजय के करियर को मजबूती देने में उनका साथ दिया, वो कई फिल्मी इवेंट्स और ऑडियो लॉन्च में उनके साथ नजर आती थीं, लेकिन निजी जिंदगी को उन्होंने हमेशा सादगी और शांति से जीना पसंद किया.
लेकिन अब जब तलाक की खबरें सामने आई हैं, तो फैंस के लिए ये एक्सेप्ट करना आसान नहीं है कि एक लंबे समय से साथ चल रहा रिश्ता टूटने की कगार पर हो सकता है, क्योंकि उनकी प्रेम कहानी ने कभी लोगों को सच्चे और शांत रिश्ते का उदाहरण दिया था.
हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए कई लोग इसे महज अफवाह मान रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि यह रिश्ता फिर से संभल जाए, क्योंकि विजय और संगीता की कहानी ने कभी लाखों दिलों को छुआ था.
Thalapathy Vijay Sangeetha Love Story: एक फैन की मोहब्बत से शुरू हुआ सफर, पत्नी बनीं, क्या अब अलगाव की खबरों से खत्म होगा साउथ के इस पावर कपल का रिश्ता?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









