Entertainment: The Kerala Story 2: हाईकोर्ट पहुंचा ‘द केरल स्टोरी 2’ का विवाद, 24 फरवरी तक मेकर्स से मांगा गया जवाब – #iNA

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म द केरल स्टोरी के पार्ट 2 की रिलीज में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए, लेकिन इस फिल्म के ट्रेलर के सामने आते ही बवाल मच गया. फिल्म द केरल स्टोरी 2 को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने नफरत फैलाने वाली फिल्म बताया है. वहीं कई मौलानाओं ने भी फिल्म को विवादास्पद और भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया था. अब ये मामला कोर्ट की दहलीज तक जाता दिखाई दे रहा है.
‘घूसखोर पंडत’ और ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के बाद अब फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है. मामला हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है. फिल्म को लेकर केरल हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें फिल्म को मिले सर्टिफिकेशन को कैंसिल करने के लिए कहा गया है.
ये भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Controversy: द केरल स्टोरी 2 को CM पिनाराई विजयन ने बताया नफरती फिल्म, प्रोड्यूसर बोले- उन्हें पीड़ितों की फिक्र नहीं
याचिका में क्या कहा गया है?
कन्नूर के रहने वाले श्रीदेव नम्मूदिरी ने इस याचिका को दायर किया है. अपनी याचिका में श्रीदेव ने लिखा है- ये फिल्म केरल को गलत परिदृश्य में दिखाती है. ये फिल्म सांप्रदायिक सोहाद्र को बिगाड़ने का काम करती है. याचिका में कहा गया है कि ये फिल्म लॉ और ऑर्डर के लिए खतरा बन सकती है. जस्टिस बीहू थॉमस की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की. सुनवाई के बाद जस्टिस थॉमस ने फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सीबीएफसी और फिल्म के मेकर्स सनशाइन पिकटर्स को याचिका पर जवाब देने के लिए कहा है.
#BreakingNews
Plea filed in Kerala High Court alleging ‘The Kerala Story 2’ movie promotes false narrative about MalayalisRead here: https://t.co/yIDrXrwtrq pic.twitter.com/gsNZOMJU8u
— Bar and Bench (@barandbench) February 19, 2026
27 फरवरी को रिलीज फिल्म
इस मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी. ये फिल्म साल 2023 में आई कंट्रोवर्शियल फिल्म द केरल स्टोरी का सीक्वल है. उस फिल्म को लेकर भी काफी बवाल मचा था, हालांकि, फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी, बल्कि दो नेशनल अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए. अब इस फिल्म को लेकर भी विवाद हो रहा है. द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है.
The Kerala Story 2: हाईकोर्ट पहुंचा ‘द केरल स्टोरी 2’ का विवाद, 24 फरवरी तक मेकर्स से मांगा गया जवाब
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








