Entertainment: धुरंधर 3 से कटा इन 10 बड़े किरदारों का पत्ता, रणवीर सिंह की फिल्म में अब नहीं दिखेंगे संजय दत्त और अर्जुन रामपाल – #iNA

Dhurandhar 3 News: बॉलीवुड के ‘पावरहाउस’ रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ (2025) और उसके हालिया सीक्वल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ (2026) ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की दुनिया इतनी खतरनाक है कि मिशन को पूरा करने के चक्कर में कई बड़े चेहरे अब कहानी से हमेशा के लिए बाहर हो चुके हैं. फैंस अब ‘धुरंधर 3’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस फिल्म के तीसरे पार्ट में आपको वो 10 चेहरे नहीं दिखेंगे जिन्होंने पहले दो पार्ट्स में अपनी अदाकारी से जान फूंक दी थी.
जी हां, ‘धुरंधर 2‘ के क्लाइमेक्स तक कुछ मशहूर किरदारों की कहानी खत्म हो चुकी है. आइए जानते हैं वो कौन से 10 बड़े नाम हैं, जो अब ‘धुरंधर 3’ में नहीं दिखेंगे.
1. एसपी चौधरी असलम (संजय दत्त)
फिल्म के सबसे वजनदार किरदारों में से एक, एसपी चौधरी असलम का किरदार निभाने वाले संजय दत्त अब तीसरे पार्ट में नजर नहीं आएंगे. ‘धुरंधर 2’ में एक भीषण आत्मघाती हमले (सुसाइड अटैक) के दौरान हुई उनकी मौत के सीन ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया था. हमजा के इस सबसे बड़े दुश्मन की कमी तीसरे भाग में साफ खलेगी.
2. मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल)
फिल्म के मुख्य विलेन और ISI के शातिर दिमाग मेजर इकबाल का अंत ‘धुरंधर 2’ में बेहद खौफनाक रहा. फिल्म के आखिरी पलों में रणवीर सिंह उर्फ हमज़ा ने उन्हें एक तेल के टैंकर से बांधकर उड़ा दिया था. अर्जुन रामपाल ने इस ग्रे-शेडेड किरदार में अपनी जान डाल दी थी, लेकिन अब उनका चैप्टर क्लोज हो चुका है.
3. मोहम्मद आलम (गौरव गेरा)
मोहम्मद आलम के रूप में गौरव गेरा ने अपनी कॉमेडी इमेज से हटकर एक गंभीर भूमिका निभाई थी. वो इंडियन स्पाई टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बने थे, लेकिन अपने साथियों और हमज़ा के कवर को बचाने के लिए उन्होंने अपनी जान की बाजी लगा दी. गोली लगने के कारण उनका किरदार फिल्म में वीरगति को प्राप्त हुआ.
4. पिंडा उर्फ गुरबाज़ सिंह (उदयवीर संधू)
फिल्म के सबसे इंटेंस एक्शन दृश्यों में से एक पिंडा और हमज़ा के बीच वॉशरूम में हुई हाथापाई थी. उदयवीर संधू ने एक खूंखार विलेन की भूमिका निभाई, लेकिन उस लड़ाई में उनकी मौत हो गई. जसकीरत के बेस्ट फ्रेंड और हमजा के दुश्मन का किरदार निभाने वाले उदयबीर ‘धुरंधर 3’ में नहीं दिखेंगे.
5. जावेद खनानी (अंकित सागर)
अंडरवर्ल्ड और आतंकी नेटवर्क के बीच की कड़ी ‘जावेद खनानी’ को हमजा ने एक गुप्त ऑपरेशन के दौरान ठिकाने लगा दिया था. अंकित सागर ने इस छोटे लेकिन प्रभावी किरदार को बखूबी निभाया था, पर अब उनकी कहानी भी खत्म हो गई है.
6. आतिफ अहमद (सलीम सिद्दीकी)
सलीम सिद्दीकी ने आतिफ अहमद के रूप में एक कट्टर दुश्मन की भूमिका निभाई थी. मिशन धुरंधर के दौरान टीम ने उसे घेरकर ढेर कर दिया था, जिससे आतंकी नेटवर्क की एक बड़ी कड़ी टूट गई थी.
7. अर्शाद पप्पू (अश्विन धर)
फिल्म की कहानी में सबसे खौफनाक मोड़ तब आया जब अर्शाद पप्पू का किरदार खत्म हुआ. उज़ैर बलोच द्वारा उनका सरेआम सिर कलम किया जाना और फिर उससे फुटबॉल खेलना फिल्म के सबसे डरावने सीन्स में से एक था. इस सीन के साथ ही अश्विन धर का सफर भी इस फ्रेंचाइजी से समाप्त हो गया.
8. जहूर मिस्त्री (विवेक सिन्हा)
IC 814 हाईजैकर के इस किरदार को हमज़ा ने अपनी पर्सनल हिट-लिस्ट में रखा था और इसे खत्म करके अपना बदला पूरा किया.
9. अजीम चीमा (विनोद थरानी)
लश्कर-ए-तैयबा का ये मास्टरमाइंड जो पूरी साजिश के पीछे था, दूसरे पार्ट के अंत तक मारा गया.
10. सुविन्दर विक्की (ब्रिगेडियर जहांगीर)
फिल्म में मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के पिता का किरदार निभाने वाले सुविन्दर के किरदार की अपने बेटे के हाथों ही मौत दिखाई गई है.
‘धुरंधर 3’ में क्या होगा नया?
अब जब इतने सारे पुराने किरदार खत्म हो चुके हैं, तब ‘धुरंधर 3’ में रणवीर सिंह के सामने कौनसी नई चुनौतियां होंगी? ये सवाल पूछा जा रहा है. इस पर एक थ्योरी भी सामने आई है कि आदित्य धर इस बार ‘उज़ैर बलोच’ के आतंक को और बड़े स्तर पर दिखाने वाले हैं. साथ ही, कुछ नए बड़े एक्टर्स की एंट्री होने की भी खबर है जो हमजा की नई टीम का हिस्सा बन सकते हैं.
रणवीर सिंह ने इस फिल्म के लिए अपनी बॉडी और लुक पर जो मेहनत की है, उसने उन्हें बॉलीवुड का नया ‘एक्शन किंग’ बना दिया है. ‘धुरंधर 2’ ने जिस तरह से सस्पेंस पर फिल्म छोड़ी है, उससे साफ है कि ‘धुरंधर 3’ में मुकाबला और भी खूनी होने वाला है. लेकिन फिल्म को लेकर अभी कुछ भी पुख्ता तौर पर सामने नहीं आया है.
धुरंधर 3 से कटा इन 10 बड़े किरदारों का पत्ता, रणवीर सिंह की फिल्म में अब नहीं दिखेंगे संजय दत्त और अर्जुन रामपाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









