दिल्ली में पानी के बकाया बिलों पर मार्च2027 तक छूट:अब तक 5.27 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिला लाभ- INA NEWS

दिल्ली के पानी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी और राहतभरी खबर है। दिल्ली सरकार ने घरेलू और गैर-घरेलू दोनों श्रेणियों के बकायेदारों के लिए बिलों पर 100 फीसदी लेट पेमेंट सरचार्ज माफी योजना को 31 मार्च 2027 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। दिल्ली जल बोर्ड के मंत्री परवेश वर्मा के अनुसार, इस योजना से अब तक 5.27 लाख से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित हो चुके हैं और 3,261 करोड़ रुपये का लेट पेमेंट चार्ज माफ किया जा चुका है। इस योजना के जरिए जहां आम लोगों को भारी सरचार्ज से राहत मिल रही है, वहीं दिल्ली जल बोर्ड भी अब तक 815.84 करोड़ रुपये की मूल बकाया राशि वसूल करने में सफल रहा है। यह राहत दिल्ली के 14.09 लाख घरेलू और 70,312 कमर्शियल उपभोक्ताओं को पुराने बकाये के निपटारे का बेहतरीन मौका देती है।
यह अंतिम अवसर, अब आगे नहीं बढ़ेगी तारीख उपभोक्ताओं को केवल वास्तविक मूल राशि जमा करनी होगी, जिससे पूरा एलपीएससी माफ हो जाएगा। जल मंत्री परवेश साहिब सिंह ने स्पष्ट किया कि 31 मार्च 2027 के बाद इस छूट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। यह उपभोक्ताओं के लिए पुराना बकाया चुकाने का अंतिम अवसर है। जल बोर्ड ने अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और लोगों को बिल जमा करने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button