फ़िल्मी – Drishyam 3: दूसरे दिन 30% घटी दृश्यम-2 की कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 76 करोड़ के पार – #INA

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: साउथ के सुपरस्टार एक्टर मोहनलाल की फिल्म के पिछले दो पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट रहे हैं, लेकिन क्या इस बार बॉक्स ऑफिस पर गणित बदल जाएगा?

साउथ के सुपरस्टार एक्टर मोहनलाल के जन्मदिन पर रिलीज हुई फिल्म ‘दृश्यम-3’ को दूसरे ही दिन बड़ा झटका लगा है। सिनेमाघरों में 21 मई (गुरुवार) को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग की थी। तकरीबन 100 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फर्स्ट डे नेट कलेक्शन 15 करोड़ 85 लाख रुपये रहा। साढ़े पांच हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई अगले दिन बेहतर होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन हुआ उसका उलटा।

दूसरे दिन 30% घट गई फिल्म की कमाई

फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी करते हुए सैकनिल्क ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि शुक्रवार को फिल्म की कमाई में 30% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। तो क्या इसका मतलब यह माना जाए कि दर्शकों ने इस फिल्म को नकार दिया है? यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। जनता का फैसला क्या रहा है, इस सवाल का जवाब जानने के लिए पहला वीकेंड गुजरने तक का इंतजार करना होगा। बात शुक्रवार (डे2) के कलेक्शन की करें तो फिल्म ने 11 करोड़ 05 लाख रुपये की कमाई कर ली है। यह नंबर पहले दिन के आंकड़े से करीब 4 करोड़ रुपये कम है।

दृश्यम-3 का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम-3 का अभी तक का कुल नेट कलेक्शन 26 करोड़ 90 लाख रुपये हो चुका है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ग्रॉस कमाई 31 करोड़ 18 लाख रुपये हो चुकी है। बात अन्य देशों से कमाई की करें तो शुरुआती दो दिनों में दृश्यम-3 की ओवरसीज कमाई 20 करोड़ रुपये रही है। इस तरह फिल्म का पहले 2 दिनों वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 76 करोड़ 18 लाख रुपये हो चुका है। यह आंकड़ा देखने में बड़ा जरूर लग सकता है, लेकिन यह फिल्म का शुद्ध मुनाफा नहीं है।

दृश्यम-3 की IMDb रेटिंग और रिव्यूज

फिल्म को IMDb पर 7.5 रेटिंग मिली है, जो कि खराब नहीं है। अब देखना यह है कि क्या शनिवार को फिल्म की कमाई का ग्राफ ऊपर जाता है या नहीं। अगर लगातार दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई नीचे जाती है तो माना जा सकता है कि फिल्म लोगों को खास पसंद नहीं आई है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो एक बार फिर श्रिया सरन फिल्म में फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आई हैं। तकरीबन ढाई घंटे की इस फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है। फिल्म के पिछले दो पार्ट सुपरहिट रहे हैं, देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का हश्र क्या होता है।

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News