फ़िल्मी – Anupamaa 23 May: अनुपमा से जीत के लिए किस हद तक गिरेगा प्रेम? खिसियाहट में करेगा यह ओछी हरकत – #INA

Anupamaa 23 May 2026: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रेम अब अनुपमा से जीतने के लिए गलत रास्ता अख्तियार करने का फैसला करेगा।

Anupamaa 23 May 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के शनिवार के एपिसोड की शुरुआत होगी प्रेम की मायूसी और गुस्से के साथ। अनुज कैफे सूना पड़ा होगा। एक भी ग्राहक नहीं आएगा और सारी टेबल्स खाली पड़ी होंगी। बहुत इंतजार के बाद कुछ दोस्त आएंगे, लेकिन वो भी कुछ ऑर्डर करने से पहले यह कहकर चले जाएंगे कि हमें सामने वाले कैफे में जाना था, हम गलती से यहां आ गए हैं। उधर अनुपमा के कैफे में माहौल काफी पॉजिटिव होगा। अंश, बंकू, बापूजी, दिग्विजय, माही और ईशानी समेत अनुपमा भी पंजाबी आउटफिट में होंगे और गाने-बजाने के बीच खाना सर्व किया जा रहा होगा।

प्रेम को भीख में ग्राहक देगी अनुपमा?

अनुपमा के कैफे के बाहर ग्राहकों की लाइन लगी होगी, जिसे देखकर प्रेम खिसियाता नजर आएगा। अनुपमा भी प्रेम को परेशान होते देखेगी। जब एक कपल आकर पूछेगा कि आपके यहां कॉन्टिनेंटल फूड मिलता है क्या? तो जवाब में अनुपमा कहेगी कि सामने वाले रेस्त्रां में बहुत अच्छा मिलता है। ये कपल जब अनुज कैफे में खाने जाएगा तो प्रेम सोचेगा कि पहला ग्राहक आ गया, लेकिन यह कपल उसे बताएगा कि उसे ‘लव यू जिंदगी’ कैफे वाली अनुपमा ने भेजा है। प्रेम की खुशी एक बार फिर गुस्से और झल्लाहट में बदल जाएगी। वह इन 2 ग्राहकों को भी अनुपमा की दी हुई भीख समझने लगेगा।

इस बार प्रेम अपनाएगा गलत रास्ता!

कहानी में असली ट्विस्ट तब आएगा जब अनुपमा और दिग्विजय फूड कार्निवल के लिए आवेदन करने जाएंगे। प्रेम और राही भी यहां आए होंगे और पूरे वक्त अनुपमा और दिग्विजय को देखकर जलते रहेंगे। इधर अनुपमा और दिग्विजय एक दूसरे का हौसला बढ़ाएंगे और जब अनुपमा फॉर्म भरने जा रही होगी तभी प्रेम उससे फॉर्म छीन लेगा। अनुपमा बुरा मानने की बजाए दूसरा फॉर्म लेकर आएगी। फॉर्म भरकर जब वो जमा करने जाएगी तो उसके बाद प्रेम का फॉर्म लिया जाएगा। प्रेम का फॉर्म लेने से पहले एग्जिक्यूटिव फोन पर किसी से बात करने लगेगा और प्रेम इसी का फायदा उठाएगा।

क्या प्रेम को होगा गलती का अहसास?

अनुपमा के 23 मई के एपिसोड में दिखाया गया है कि प्रेम को बार-बार अनुपमा से मिली हार याद आएगी और वह तय करेगा कि वह अनुपमा को इस बार जीतने नहीं देगा। माना जा रहा है कि प्रेम अनुपमा का फॉर्म या तो फाड़ देगा, या फिर उसमें कुछ गलती कर देगा। वह किसी भी सूरत पर अनुपमा को इस बार जीतने नहीं देना चाहता है, इसलिए वह गलत रास्ता अपनाएगा। देखना यह है कि क्या अनुपमा को प्रेम की साजिश का पता चल जाएगा या नहीं? साथ ही यह भी जल्द ही पता चलेगा कि क्या प्रेम को वक्त के साथ अपनी गलती का अहसास होगा या नहीं। सीरियल के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button