फ़िल्मी – अगले 24 घंटे क्रूशियल…शोएब इब्राहिम के पिता ICU में भर्ती, एक्टर ने फैंस से की दुआ करने की बात – #INA

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने एक पोस्ट शेयर कर अपने पिता की तबीयत के बारे में बताया है। शोएब ने बताया कि उनके पिता के लिए अगले 24 घंटे बहुत ही क्रूशियल होने वाले हैं। एक्टर ने फैंस से प्रार्थना करने की बात कही है।
टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम के पिता की तबीयत खराब है और उन्होंने अपने फैंस से प्रार्थना करने की बात कही है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया है कि उनके पिता को दोबारा स्ट्रोक हुआ है। वो ICU में भर्ती है और अगले 24 घंटे बहुत क्रूशियल होने वाले हैं। शोएब ने आगे रिक्वेस्ट की है कि उनके पिता के लिए प्रार्थना की जाए। शोएब के पिता पहले भी हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को लेकर परेशान रहे हैं। अब एक और उन्हें स्ट्रोक ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
शोएब का पोस्ट
शोएब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा ‘आपकी प्रार्थना और दुआओं की जरूरत है। पापा को आज सुबह फिर से स्ट्रोक हुआ है और वो हॉस्पिटल के ICU वार्ड में हैं। प्लीज आप उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करें। अगले 24 घंटे बहुत क्रूशियल हैं।’
पहले भी बिगड़ी तबीयत
ये कोई पहली बार नहीं है जब शोएब के पिता की तबीयत बिगड़ी हो। साल 2021 उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और उस समय भी उन्हें ICU में रखा गया था। उस समय भी शोएब और दीपिका कक्कड़ ने पिता के लिए प्रार्थना करने की बात कही थी। अब एक बार फिर स्ट्रोक के बाद वो ICU में हैं। इस स्ट्रोक के बाद उनकी बॉडी का आधा हिस्सा पैरालाइज हो गया था।
दीपिका की कैंसर की जंग
शोएब और उनके परिवार के लिए पिछले एकाध साल मुश्किलों भरे रहे हैं। दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 लीवर कैंसर से जूझ रही थीं। उन्हें एक बड़ी सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था। अब वो ट्यूमर फ्री हैं। दीपिका लगातार अपनी हेल्थ जर्नी के बारे में यूट्यूब पर बताती रही हैं। उनके वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें अपना सपोर्ट भेजा था।
बेटे के लिए लिया था स्टैंड
बता दें, शादी के बाद दीपिका को एकाध टीवी शो में ही देखा गया था। मां बनने के बाद उन्होंने काम से लंबा ब्रेक लिया। लेकिन अपने फैंस के साथ यूट्यूब पर जुड़ी रहीं। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी भी शेयर की थी। दीपिका और शोएब ने बेटे रूहान के लिए आए नेगेटिव कमेंट पर भी चुप्पी तोड़ी थी।
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम की ही होगी.