फ़िल्मी – तान्या मित्तल बोलीं, अगर मेरा बॉयफ्रेंड मुझसे पैसे मांगे तो वो ग्रीन फ्लैग है – #INA

‘बिग बॉस 19’ फेम तान्या मित्तल ने कुकिंग शो ‘मां है ना’ के ऑन एयर होने से पहले इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा कि जब वह रिलेशनशिप में थीं तब उनकी लोकेशन हमेशा ऑन रहती थी।
‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल का नया इंटरव्यू आया है। उन्होंने शिल्पा शेट्टी के शो ‘मां है ना’ के प्रमोशन के दौरान बताया कि उनके हिसाब से ग्रीन फ्लैग कौन होता है और रेड फ्लैग कौन। बातचीत के दौरान तान्या ने कहा कि अगर कोई अपनी मां को उनसे से ऊपर रखता है तो वो ग्रीन फ्लैग है क्योंकि इस दुनिया में मां से बढ़कर कोई नहीं है।
अगर आपका पार्टनर अमीन ना हो तो?
इसके बाद पिंकविला ने तान्या से पूछा कि अगर आपका पार्टनर अमीर ना हो और आपको गिफ्ट्स न देता हो तो वो ग्रीन फ्लैग है या रेड फ्लैग? इस पर तान्या बोलीं, ‘ये तो सवाल ही गलत है क्योंकि वो मेरे साथ रहेगा तो मेरा पैसा उसका पैसा होगा तो वो गरीब हो ही नहीं सकता।’
‘नेट बैंकिंग का पासवर्ड भी शेयर किया है’
तान्या ने इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा कि अगर उनका पार्टनर उनसे सोशल मीडिया का पासवर्ड मांगे तो वो ग्रीन फ्लैग है। तान्या बोलीं, ‘अरे सोशल मीडिया का पासवर्ड छोड़ा। मेरे आखिरी रिलेशनशिप में नेट बैंकिंग का पासवर्ड, बैंक डिटेल्स सब थीं उसके पास। मेरे ड्राइवर्स भी सबसे पहले उसके पास जाते थे। फोन की लोकेशन भी हमेशा एक-दूसरे के साथ शेयर्ड होती थीं। यही तो ग्रीन फ्लैग है।’
‘मैं ऐसी गर्लफ्रेंड बनना चाहती हूं’
इसके बाद तान्या से पूछा गया कि अगर वो आपसे पैसे लूटकर ले गया तो? तान्या बोलीं, ‘ऐसा प्यार किस काम का अगर मैं उसको कुछ दे नहीं पाई। मुझे नहीं लगता है कि मुझे कोई धोखा देगा। लेकिन मैं जिससे प्यार कर रही हूं या मैं जिसके साथ हूं मैं उसको सबकुछ देने के लिए तैयार रहती हूं। मैं ये कर चुकी हूं और आगे भी ये करूंगी। मतलब मुझे लगता है कि मेरा पति रोज सुबह उठकर मुझसे 10-15 लाख मांगे और मेरे पास इतना हो कि मैं उसे दे सकूं। मैं ऐसी गर्लफ्रेंड बनना चाहती हूं। मेरी लाइफ का टारगेट ही ये है। मैं चाहती हूं कि मेरा बॉयफ्रेंड मुझसे बोले कि तुम मेहनत करो और मुझे ये लाकर दो और मैं वो करूं उसके लिए।’
शो के बारे में
इस कुकिंग शो में तान्या के साथ उनकी मां नजर आएंगी। इसके साथ ही गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ; उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे क्षितिज ढोलकिया के साथ; गुल्लू अपनी मां मुनेश तंवर के साथ; शाहिदा अंसारी अपने भतीजे अफगान के साथ; भाग्यश्री ई शर्मा अपनी मां रिंजू शर्मा के साथ; और मनीषा रानी अपने पिता मनोज कुमार के साथ हिस्सा लेंगी। ये शो जी5 पर 12 जून से शुरू होगा।
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम की ही होगी.