Sport : KKR की जीत के बाद किस खिलाड़ी के लिए शाहरुख खान हुए इमोशनल, मैदान पर काफी देर तक लगाए रखा गले, वीडियो वायरल #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 20 मई की रात कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे ने 45 रनों की अहम पारी खेली और टीम को जीत दिलाई में भूमिका निभाई. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद को भी बरकरार रखा. केकेआर की जीत के बाद टीम के मालिक शाहरुख खान मनीष पांडे को जोर से गले लगाया और कुछ देर तक खड़े रहे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
शाहरुख खान ने KKR की जीत के बाद मनीष पांडे को लगाया गले
कोलकाता नाइट राइजर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया. मैच के बाद सभी खिलाड़ी मैदान पर थे. शाहरुख खान भी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर मौजूद थे. इस दौरान शाहरुख मनीष पांडे को काफी देर तक जोर से गले लगाए रखा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं. मनीष पांडे कोलकाता नाइट राइडर्स के पुराने खिलाड़ी में से एक हैं. साल 2014 से 2017 तक वो केकेआर का हिस्सा रहे. इसके बाद फिर से KKR ने उन्हें 2024 में अपना साथ जोड़ा और वो टीम का हिस्सा बने हुए हैं.
The way Shah Rukh Khan met Manish Pandey and hugged him felt really heartwarming. It genuinely looked like two people reuniting after years apart. Shah Rukh Khan held him tightly and showered him with so much affection, and then he even introduced him . his son Aryan Khan.❤️❤️❤️ pic.twitter.com/gcZlRbNpXr
— Pintu Singh (@pintusi11376418) May 21, 2026
मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने की थी शानदार साझेदारी
IPL 2026 के 65वें मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 147 रन ही बनाए थे. एमआई के लिए कॉर्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा नाबाद 32 रन बनाए. इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट गंवाकर 7 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. केकेआर की टीम शुरुआत में लड़खराई जरूर थी, लेकिन फिर मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल की साझेदारी ने टीम की जीत सुनिश्चित की. मनीष पांडे 33 गेंद पर 45 रन बनाए. जबकि रोवमैन पॉवेल 30 गेंद पर 40 रन बनाए.
इस तरह प्लेऑफ में पहुंच सकती है केकेआर
केकेआर के अब 13 अंक हो गए हैं और एक मैच बाकी है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स अपना आखिरी मैच हारती है और केकेआर अपना आखिरी मैच अच्छे नेट रन रेट से जीतती है तो KKR प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: गुस्सा ले डूबा! हार्दिक पांड्या को मिली बड़ी सजा, LIVE मैच में आपा खोना पड़ा भारी, BCCI ने लिया सख्त एक्शन
KKR की जीत के बाद किस खिलाड़ी के लिए शाहरुख खान हुए इमोशनल, मैदान पर काफी देर तक लगाए रखा गले, वीडियो वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









