Tach – किनके लिए फायदेमंद होगा इंस्टाग्राम और फेसबुक का पेड वर्जन? फ्री वाला चलता रहेगा या बंद हो जाएगा

Last Updated:
Meta Plus Subscription : मेटा (Meta) ने बुधवार को अपने प्रमुख ऐप्स के लिए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है. फेसबुक प्लस, इंस्टाग्राम प्लस और व्हाट्सऐप प्लस के लिए यूजर्स को पैसे देने होंगे.
फेसबुक प्लस और इंस्टाग्राम प्लस में सब्सक्राइब करने वाले यूजर्स को कई अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी.
नई दिल्ली. सोशल मीडिया दिग्गज मेटा (Meta) ने एक बहुत बड़ा बदलाव करते हुए फेसबुक प्लस, इंस्टाग्राम प्लस और वॉट्सऐप प्लस नाम से अपनी पेड सब्सक्रिप्शन सर्विसेज लॉन्च कर दी हैं. इस खबर के सामने आते ही आम यूजर्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या अब फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाने के लिए पैसे देने होंगे? क्या पुराना फ्री वर्जन बंद हो जाएगा? फेसबुक और इंस्टाग्राम का पेड वर्जन किन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा?
अगर आप यह सोच रहे हैं कि अब फ्री में फेसबुक, वॉट्सऐप या इंस्टाग्राम नहीं चला पाएंगे, तो आप गलत हैं. राहत की बात यह है मेटा द्वारा लॉन्च किए गए ये सभी पेड सब्सक्रिप्शन पूरी तरह से ऑप्शनल हैं. यानी पैसे देकर प्लस सर्विस लेना या न लेना आप पर निर्भर करता है. फ्री वाला फेसबुक और इंस्टाग्राम पहले की ही तरह चलता रहेगा. अगर आप पैसे नहीं देना चाहते, तो भी आप पहले की तरह ही बिना कोई चार्ज दिए रील्स देख सकेंगे, पोस्ट शेयर कर सकेंगे और चैटिंग कर सकेंगे. फ्री वर्जन बंद नहीं होने वाला है.
कितनी करनी होगी जेब ढीली
अगर आप मेटा के इन ‘प्लस’ वर्जन्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हर महीने एक निश्चित फीस देनी होगी.
- इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक Plus: इसके लिए यूजर्स को लगभग $3.99 प्रति माह (₹379) का भुगतान करना होगा.
- वॉट्सऐप प्लस: इसके लिए हर महीने लगभग $2.99 (₹284) खर्च करने होंगे.
किन लोगों के लिए फायदेमंद होगा पेड वर्जन?
मेटा का यह पेड वर्जन हर किसी के लिए नहीं है. यह मुख्य रूप से पावर यूजर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स और बिजनेस चलाने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. अगर आप सोशल मीडिया से कमाई करते हैं या अपने ब्रांड को बड़ा बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा.
फेसबुक प्लस और इंस्टाग्राम प्लस में क्या मिलेगा?
फेसबुक प्लस और इंस्टाग्राम प्लस में सब्सक्राइब करने वाले यूजर्स को कई अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें शामिल हैं:-
- बेहतर एनालिटिक्स
- स्टोरी रीवॉच (Story Rewatch) आंकड़े
- अधिक ऑडियंस तक पहुंच
रील्स और फोटोज को बेहतरीन बनाने के लिए खास वीडियो और इमेज एडिटिंग टूल्स भी दिए जा सकते हैं. आपकी कौन सी पोस्ट और स्टोरी कितना परफॉर्म कर रही है, इसकी इन-डेप्थ इनसाइट्स और डेटा आपको मिलेगा. प्रोफाइल को सजाने के लिए प्रीमियम थीम्स, एनिमेशन्स और कई अनोखे tweaks मिलेंगे. पेड वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को स्क्रीन पर काफी कम विज्ञापन (Ads) देखने को मिलेंगे.
वॉट्सऐप प्लस की खासियतें
ऐसा माना जा रहा है कि वॉट्सऐप प्लस का फोकस पर्सनलाइजेशन पर रहेगा। इसमें यूजर्स को मिलेंगे-
- प्रीमियम स्टिकर्स
- कस्टम रिंगटोन्स
- विशेष ऐप थीम्स
- बेहतर व्यक्तिगत अनुभव के लिए अतिरिक्त फीचर्स
आपके लिए क्या है बेहतर: फ्री या पेड?
अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ टाइमपास, दोस्तों की पोस्ट देखने, स्क्रॉलिंग करने और सामान्य मैसेजिंग के लिए करते हैं, तो आपके लिए फ्री वर्जन ही काफी है. आपको ₹1 भी खर्च करने की जरूरत नहीं है. अगर आप रोजाना सोशल मीडिया पर घंटों बिताते हैं, वहां से बिजनेस लीड्स जेनरेट करते हैं, इन्फ्लुएंसर या क्रिएटर हैं तो आपके लिए ‘Plus’ सब्सक्रिप्शन लेना एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है.
Source link









