Tach – Laptop Heating Issue | लैपटॉप बार-बार हो रहा गर्म? कैसे करें तुरंत कंट्रोल

Laptop Heat Proablem: आजकल ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन क्लास हो, वीडियो एडिटिंग करनी हो या फिर गेम खेलना हो, हर काम लैपटॉप पर ही होता है. लेकिन लगातार इस्तेमाल के बाद एक परेशानी लगभग हर किसी को होती है. लैपटॉप का जरूरत से ज्यादा गर्म होना. कई बार तो हालत ऐसी हो जाती है कि सिस्टम स्लो पड़ जाता है, स्क्रीन फ्रीज हो जाती है या लैपटॉप खुद ही बंद हो जाता है.

Table of Contents

सबसे बड़ी बात ये है कि लोग शुरुआत में इस परेशानी को हल्के में लेते हैं. लेकिन लंबे समय तक ओवरहीटिंग होने पर मदरबोर्ड, बैटरी और प्रोसेसर तक खराब हो सकते हैं. अच्छी बात ये है कि कुछ छोटी-छोटी आदतें बदलकर इस दिक्कत को काफी हद तक कम किया जा सकता है. ऐसी स्थिति में आपको साथ निभाना साथिया की गोपी बहू जैसा तो बिल्कुल नहीं करना है.

अगर आपका लैपटॉप भी थोड़ी देर में गर्म तवे जैसा महसूस होने लगता है, तो ये आसान तरीके आपके बहुत काम आ सकते हैं.

लैपटॉप को ठंडा रखने के 5 आसान तरीके

  1. लैपटॉप को कभी भी बिस्तर, तकिया या कंबल पर रखकर इस्तेमाल न करें. हमेशा टेबल या किसी सख्त सतह पर रखें.
  2. अगर ज्यादा गेमिंग या एडिटिंग करते हैं, तो कूलिंग पैड जरूर इस्तेमाल करें. इससे नीचे से ठंडी हवा मिलती रहती है.
  3. हर 2-3 महीने में लैपटॉप के फैन और एयर वेंट साफ करवाएं. धूल जमा होने से हीट जल्दी बढ़ती है.
  4. एक साथ बहुत सारे ऐप और टैब खोलकर न रखें. इससे प्रोसेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है.
  5. Windows में Power Saver या Balanced Mode इस्तेमाल करें. इससे गर्मी काफी कम हो सकती है.

लोग अक्सर पूछते हैं ये सवाल

लैपटॉप सबसे ज्यादा गर्म क्यों होता है?
ज्यादा इस्तेमाल, धूल, खराब एयरफ्लो और भारी ऐप्स चलने से लैपटॉप जल्दी गर्म होता है.

क्या गेमिंग से लैपटॉप खराब हो सकता है?
लगातार हाई ग्राफिक्स गेम खेलने से हीट बढ़ती है. सही कूलिंग न हो तो नुकसान हो सकता है.

क्या कूलिंग पैड सच में काम करता है?
हां, खासकर गेमिंग और वीडियो एडिटिंग करने वालों के लिए कूलिंग पैड काफी फायदेमंद रहता है.

लैपटॉप के नीचे किताब रखकर चलाना सही है?
थोड़ा ऊपर उठाने से एयरफ्लो बेहतर होता है, इसलिए यह तरीका मदद कर सकता है.

कब समझें कि सर्विस करवाने की जरूरत है?
अगर लैपटॉप बिना ज्यादा काम के भी बहुत गर्म हो रहा है या बार-बार बंद हो रहा है, तो तुरंत सर्विस करवानी चाहिए.

एक छोटी गलती भी भारी पड़ सकती है
कई लोग चार्जिंग पर लैपटॉप लगाकर घंटों गेम खेलते रहते हैं. इससे हीट और ज्यादा बढ़ती है. कोशिश करें कि बैटरी 40 से 80 प्रतिशत के बीच हो तो चार्जर हटाकर इस्तेमाल करें. वहीं पुराने लैपटॉप में थर्मल पेस्ट सूखने की वजह से भी हीट बढ़ने लगती है. ऐसे में टेक्नीशियन से चेक करवाना जरूरी हो जाता है.

अगर शुरुआत से ही सही तरीके अपनाए जाएं, तो लैपटॉप की स्पीड भी बनी रहती है और उसकी लाइफ भी लंबी चलती है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News