खबर शहर , स्ट्रीट वेंडरों के लिए के लिए खुशखबर: पीएम स्वनिधि ऋण, क्रेडिट कार्ड आसानी से मिलेगा, यहां करना होगा संपर्क – INA

स्ट्रीट वेंडरों के लिए चलाई गई पीएम स्वनिधि योजना में इस माह 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें वेंडर्स को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा। डिजिटल भुगतान पर उन्हें 1200 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

परियोजना अधिकारी डूडा शिशिर कुमार ने बताया कि स्ट्रीट वेंडरों को फायदा देने के लिए तीन स्तरों पर स्वनिधि महोत्सव लगाया जाएगा। इसमें निकाय स्तर पर लोक कल्याण मेले लगेंगे। यहां पीएम स्वनिधि ऋण, क्रेडिट कार्ड सुविधा, डिजिटल भुगतान संबंधी जानकारी, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की व्यवस्था, बैंक अधिकारियों और वेंडर्स के बीच संवाद का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। कस्बों में भी स्वनिधि कैंप लगाए जाएंगे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

उन्होंने बताया कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए कैशबैक प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की है। यदि कोई वेंडर प्रतिमाह न्यूनतम 200 डिजिटल लेनदेन करता है तो उसे हर माह 100 रुपये तक कैशबैक प्राप्त होगा। इस प्रकार निर्धारित अवधि में वेंडर्स को 1200 रुपये तक का कैशबैक का लाभ मिल सकेगा। वेंडर डूडा के नगर निगम स्थित कक्ष संख्या-201 में संपर्क कर सकते हैं।

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button