गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची- INA NEWS

जुलाई का महीना खत्म होते-होते देशभर में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट का मतलब है 24 घंटे में 204mm से ज्यादा बारिश। जबकि पंजाब, अरुणाचल, केरल, कोंकण-गोवा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट है। इधर, गुजरात में सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 12 इंच तक बारिश होने की संभावना है। हिमाचल में अभी भी 130 सड़कें बंद हैं। असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। राज्य में बाढ़ प्रभावितों की संख्या घटकर 2 लाख रह गई है। पहाड़ी-मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। सैटेलाइट मैप में देखें, गुजरात पर छाए बादल देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें… देश में अगले 2 दिन के मौसम का हाल 1 अगस्त : गुजरात, सौराष्ट, कच्छ में बारिश का रेड अलर्ट, जबकि केरल-कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नॉर्थ ईस्ट, उत्तर भारत, मध्य भारत के राज्यों में बारिश कायलो अलर्ट है। 2 अगस्त: सिक्किम और हिमालय से सटे बंगाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |