IMD का दावा- मानसून की एंट्री में 10 घंटे बाकी:केरलम में अगले 7 दिन तक भारी बारिश की संभावना; MP-छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव- INA NEWS

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दावा किया है कि मानसूनी हवाएं आज शाम 7 से 8 बजे के बीच केरलम में एंट्री कर सकती हैं। इसके लिए हालात अनुकूल होते जा रहे हैं। केरलम के अलावा तमिलनाडु और कर्नाटक में कुछ जगहों पर अगले 7 दिन भारी बारिश हो सकती है। पहले मानसून के 26 मई को केरलम पहुंचने का अनुमान था, लेकिन इस तय तारीख से 9 दिन लेट हो गया है। आमतौर पर 1 जून के आसपास केरलम पहुंचता है और अगले डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है। इधर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। इन राज्यों के कई जिलों में 50 से 70kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है। हालांकि देश के कई राज्यों में अभी भी गर्मी कम नहीं हुई है। यहां तापमान 40°C से ऊपर बना हुआ है। 24 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और तेलंगाना समेत 24 राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई है। ओडिशा में चार दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। वहीं राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश, ओले गिरने और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी दो दिन के लिए यलो अलर्ट है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 5 जून: 6 जून: राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: 9 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट; डूंगरपुर में ओले गिरे, बीकानेर में सबसे ज्यादा गर्मी नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बनने से राज्य में बुधवार से फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया। इस सिस्टम के असर से उदयपुर में बरसात हुई। डूंगरपुर में ओले गिरे। हालांकि सबसे ज्यादा गर्मी बीकानेर में रही। यहां तापमान 43 डिग्री के ऊपर रहा। गुरुवार को 9 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News