यूपी – प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर की घर से बुलाकर हत्या; हमलावरों ने 6 गोलियां मारीं, CCTV में दिखे आरोपी – #INA

प्रयागराज के मुट्ठीगंज में गुरुवार सुबह करीब सात बजे हिस्ट्रीशीटर 28 वर्षीय सक्षम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कातिलों ने सक्षम को पहले मोबाइल पर कॉल कर घर से बाहर बुलाया गया। फिर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने एक महिला समेत पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। इसमें हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

घर के बाहर बुलाकर 6 गोलियां मारीं

मालवीय नगर निवासी ज्ञान बाबू शर्मा का इकलौता बेटा सक्षम शर्मा एलएलबी की पढ़ाई के साथ ही तीर्थ पुरोहित का भी काम करता था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे मोबाइल पर कॉल आने पर सक्षम घर से बाहर निकला था। घर के पास ही स्कूटी सवार दो बदमाश सक्षम को छह गोली मारकर फरार हो गए। परिजन सक्षम को बेली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, वारदात की जानकारी होते ही मुट्ठीगंज पुलिस सक्रिय हो गई। परिजनों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अतरसुइया के हिस्ट्रीशीटर विमल पंडा और मालवीय नगर के आकाश अरोड़ा उर्फ भोला पंजाबी को दबिश देकर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक फुटेज में दोनों आरोपी गोली मारते हुए दिख रहे हैं।

Voice of UP

गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

एसीपी अतरसुइया निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में दारागंज घाट पर बुधवार रात सक्षम के भोला पंजाबी की गुमटी में आग लगाने और पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतक की मां अंजू शर्मा की तहरीर पर विमल पंडा, उसकी पत्नी शुभि शर्मा, भाई कमल शर्मा, आकाश अरोड़ा उर्फ भोला पंजाबी और लल्लू धुरिया के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। गोली मारने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुट्ठीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर था सक्षम

सक्षम शर्मा मुट्ठीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर था। सक्षम व दोस्त रवि पाठक पर 13 मार्च को चौधरी गार्डन के पास जानेलवा हमला कर गोली मारी गई थी। हालांकि पैर में गोली लगी थी। उस वक्त मुट्ठीगंज थाने में विमल पंडा, कमल शर्मा, लकी पंडा व संदीप धोबी के खिलाफ प्राथमिकी कराई थी। समक्ष के परिजनों ने बताया कि इसी मामले में एसीपी अतरसुइया के यहां गुरुवार को बयान दर्ज होना था। लेकिन, आरोपियों ने साजिश कर बयान दर्ज कराने से पहले ही गोली मारकर हत्या कर दी।

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः जनहित में पढने के लिए यह लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News