India US Trade Deal: ‘समझौते से दोनों देशों को होगा फायदा, किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं’, लोकसभा में हंगामे के बीच बोले पीयूष गोयल

India US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर संसद में बोलते हुए वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कृषि, डेयरी और किसानों के हित सुरक्षित रखे गए हैं तथा इससे भारत निर्यात बढ़ेगा, दोनों देशों को लाभ मिलेगा.

कृषि और डेयरी हित सुरक्षित

मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने खासतौर पर कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को लेकर सख्त रुख अपनाया और बातचीत में अपने किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारतीय किसानों की आजीविका और घरेलू बाजार पर इस समझौते का कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा.

एक साल से चल रही थी बातचीत

पीयूष गोयल ने बताया कि पिछले एक साल से दोनों देशों के अधिकारियों के बीच अलग-अलग स्तर पर विस्तृत बातचीत चल रही थी. इस दौरान दोनों पक्षों ने अपने-अपने महत्वपूर्ण क्षेत्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी. उन्होंने कहा कि भारत अमेरिकी बाजार में अपने निर्यात को बढ़ाने में सफल रहेगा, जिससे देश के व्यापार को मजबूती मिलेगी.

दुग्ध क्षेत्र का विशेष उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में भी भारत के हित सुरक्षित रखे गए हैं. अंत में उन्होंने कहा कि यह समझौता संतुलित है और इससे भारत तथा अमेरिका दोनों देशों को आर्थिक लाभ होगा.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के ‘मेरे गद्दार दोस्त’ कहने का केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने दिया जवाब, ‘देश के दुश्मन’ कहते हुए नहीं मिलाया हाथ

India US Trade Deal: ‘समझौते से दोनों देशों को होगा फायदा, किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं’, लोकसभा में हंगामे के बीच बोले पीयूष गोयल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button