Sport : हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के बीच शुरू हुआ फॉलो-अनफॉलो का खेल, यहां जानें क्या है पूरा मामला #INA

Hardik Pandya Mumbai Indians Controversy: रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों मिली शर्मसार हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. पिछले 2 मैचों से मुंबई की कमान हार्दिक पांड्या के बजाए सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि हार्दिक पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिसके चलते वह नहीं खेल रहे. मगर, जब एक ओर मुंबई को आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा. तब सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या-मुंबई इंडियंस को लेकर एक नई कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई.
हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 से हुए बाहर
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पिछले 2 मैचों से प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि हार्दिक फिट नहीं हैं, जिसके चलते वह अंतिम ग्यारह से बाहर हैं. मगर, हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई ने एक मैच जीता, तो एक मैच में हार का सामना किया. सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्ट्स की मानें, तो हार्दिक को ड्रॉप किया गया है.
हार्दिक ने मुंबई को किया अनफॉलो?
RCB VS MI मैच में मुंबई इंडियंस को शर्मनाक हार मिली, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अचानक से हार्दिक पांड्या का नाम ट्रेंड करने लगा और खबरें आने लगीं की हार्दिक ने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है. इसके बाद हड़कंप मच गया और हर तरफ इसी पर चर्चा होने लगी.
Hardik Pandya unfollowed mumbai Indians and all the team members and also deleted all his posts related . Mumbai Indians.
Is it freedom for Core MI fans like us from this blck anaconda??? 😭❤️ pic.twitter.com/tFOCqUmRZT
— Courageous (@CourageousRo) May 10, 2026
हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस को सिर्फ अनफॉलो ही नहीं किया था, बल्कि उन्होंने सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा जैसे कई साथी खिलाड़ियों को भी अनफॉलो कर दिया. और तो और उन्होंने MI से जुड़े पोस्ट भी डिलीट किए थे. लेकिन जब सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में आया, तो उसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस को फिर से फॉलो कर लिया. उनकी इस एक्टिविटी को देख यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि हार्दिक और मुंबई के बीच कुछ भी ठीक नहीं है और वह फ्रेंचाइजी से अलग भी हो सकते हैं.
Hardik Pandya unfollowed Mumbai Indians by mistake. He has not deleted any of his collaboration posts with Mumbai Indians. His arrival video is still available, and he followed Mumbai Indians back immediately.💙 pic.twitter.com/L6Vy4dToFK
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) May 10, 2026
Hardik Pandya has unfollowed Mumbai Indians on Instagram.👀 pic.twitter.com/14BBPpba7v
— Chota Chatri (@dudexver) May 10, 2026
मुंबई इंडियंस शर्मनाक हार के साथ हुई प्लेऑफ की रेस से बाहर
IPL 2026 मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहा है. फ्रेंचाइजी को जब सीजन के पहले मैच में जीत मिली थी, तो हर तरफ खुशी का माहौल था. मगर, फिर इस टीम की ओर से निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला. रविवार को आरसीबी के साथ खेले गए मैच में मिली हार के साथ ही MI प्लेऑफ की रेस से आधिकारिक रूप से बाहर हो गई है. इस सीजन अब तक फ्रेंचाइजी ने 11 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 3 मैच जीते हैं, जबकि 8 मैचों में हार का सामना किया है.
आपको बता दें, मुंबई को इस सीजन अभी 3 मुकाबले और खेलने हैं. मगर, अब ये मैच खानापूर्ति वाले ही होंगे, क्योंकि टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. देखने वाली बात होगी कि अब मुंबई कैसे वापसी करती है और अंक तालिका में किस स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट से विदा लेती है.
ये भी पढ़ें: ‘हमें तो इसकी आदत ही नहीं है…’, शर्मनाक हार के बाद भी सूर्यकुमार यादव ने नहीं मानी गलती, बहानेबाजी लगे करने
हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के बीच शुरू हुआ फॉलो-अनफॉलो का खेल, यहां जानें क्या है पूरा मामला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









