Sport : IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, ऑरेंज कैप पर विदेशी खिलाड़ी का कब्जा, वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर पहुंचे #INA

Top 5 Batsmen With Most Runs In IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. सीजन के 54 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसके बाद ऑरेंज कैप की रेस काफी दिलचस्प हो चुकी है. रविवार को खेले गए डबल हेडर मुकाबले खेले गए और अब वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मौजूदा समय में ऑरेंज कैप किसके सिर पर सजी हुई है. साथ ही ये भी जानेंगे कि सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन से हैं…
5- वैभव सूर्यवंशी पांचवें पायदान पर काबिज
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में वैभव सूर्यवंशी पांचवें पायदान पर जा पहुंचे हैं. वैवैभव सूर्यवंशी ने 11 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 11 पारियों में उन्होंने 236.55 की स्ट्राइक रेट और 40 के औसत से 440 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 38 चौके और 40 छक्के जड़े हैं.
4- शुभमन गिल नंबर-4 पर पहुंचे
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर शुभमन गिल हैं. गिल ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 160.41 की स्ट्राइक रेट और 46.20 के औसत से 462 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 44 चौके और 20 छक्के निकले हैं.
3- केएल राहुल तीसरे नंबर पर मौजूद
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ओपनर केएल राहुल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर ही काबिज हैं. केएल ने अरुण जेटली स्टेडियम में 14 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके लगाए. केएल राहुल ने इस सीजन 11 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 11 पारियों में उन्होंने 46.80 के औसत और 180 की स्ट्राइक रेट से 468 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 48 चौके और 24 छक्के निकले हैं.
2- दूसरे नंबर पर खिसके अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज हैं. उन्होंने इस सीजन खेले गए 11 मुकाबलों की 11 पारियों में 210.18 की स्ट्राइक रेट और 47.50 के औसत से 475 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 36 छक्के और 43 चौके लगाए हैं.
1- हेनरिक क्लासेन के सिर सजी ऑरेंज कैप
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन नंबर-1 पर काबिज हैं. इसी के साथ क्लासेन के सिर पर ऑरेंज कैप सजी हुई है. क्लासेन ने इस सीजन अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 11 पारियों में उन्होंने 54.89 के औसत और 157.32 की स्ट्राइक रेट से 494 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 36 चौके और 23 छक्के लगाए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि अब क्लासेन से ऑरेंज कैप कौन और कब छीन पाता है.
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज:-
| रैंक | खिलाड़ी | टीम | मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Heinrich Klaasen | Sunrisers Hyderabad | 11 | 494 | 54.89 | 157.32 |
| 2 | Abhishek Sharma | Sunrisers Hyderabad | 11 | 475 | 47.50 | 210.17 |
| 3 | KL Rahul | Delhi Capitals | 11 | 468 | 49.44 | 180.00 |
| 4 | Shubman Gill | Gujarat Titans | 11 | 462 | 36.20 | 160.41 |
| 5 | Vaibhav Suryavanshi | Rajasthan Royals | 11 | 440 | 40.00 | 236.55 |
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के बीच शुरू हुआ फॉलो-अनफॉलो का खेल, यहां जानें क्या है पूरा मामला
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, ऑरेंज कैप पर विदेशी खिलाड़ी का कब्जा, वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर पहुंचे
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









