Sport : ODI रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, विराट-रोहित सहित टॉप-10 में शामिल हैं 4 भारतीय #INA

ODI Ranking: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई वनडे सीरीज को शुभमन गिल एंड कंपनी ने 2-1 से जीता और भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया, जिसका फायदा अब उन्हें वनडे रैकिंग में मिला है. खासतौर पर केएल राहुल, जिन्होंने तीसरे वनडे मैच में शतकीय पारी खेली थी, उन्होंने टॉप-10 में वापसी कर ली है. जी हां, अब लेटेस्ट वनडे रैंकिंग में भारत के 4 बल्लेबाज शामिल हो गए हैं. तो आइए आपको बताते हैं कौन-कौन लिस्ट में शामिल है.
केएल राहुल ने टॉप-10 में की वापसी
भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी, जिसमें उन्होंने नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे केएल राहुल ने 87 गेंदों पर 129 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. इस शानदार पारी का केएल को ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में मिला है. वह 7 स्थान की छलांग लगाते हुए टॉप-10 में वापस लौट आए हैं. केएल 653 रेटिंग के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
KL RAHUL IN TOP 10 – Back . his best in ODIs 🔥
– 4 Indian players in Top 10 rankings in ODI batters. pic.twitter.com/q6A7tmDWN3
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 8, 2026
विराट कोहली को हुआ नुकसान
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को ताजा आईसीसी रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है. दरअसल, वेस्टइंडीज के साथ खेली गई वनडे सीरीज के पहले मैच में तो विराट कोहली ने धमाकेदार शतक लगाया था, लेकिन दूसरे मैच में वह सस्ते में आउट हो गए और तीसरे और आखिरी वनडे मैच में तो वह गोल्ड डक पर ही विकेट गंवा बैठे और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. नतीजन, विराट अब 781 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं. वहीं, रोहित शर्मा की बात करें, तो वह 770 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं. बताते चलें, विराट कोहली को पीछे छोड़कर डेरिल मिचेल दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
शुभमन गिल टॉप पर हैं काबिज
A monumental double hundred ✅
A classy century ✅
A massive 3️⃣3️⃣4️⃣ runs across the series ✅Skipper @ShubmanGill dominates the run charts . bag the Player of the Series award 🔥#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/88FrvwpQXu
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल काबिज हैं. शुभमन 841 रेटिंग के साथ टॉप पर बने हुए हैं. हाल ही में वेस्टइंडीज के साथ खेली गई वनडे सीरीज में शुभमन ने कमाल का प्रदर्शन किया था, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था. शुभमन ने सीरीज में खेले गए 3 मैचों में उन्होंने 167 के औसत से 334 रन बनाए थे, जिसमें 2 शतक शामिल रहे. उनका हाईएस्ट स्कोर 223 रनों का रहा.
𝗗𝗢𝗨𝗕𝗟𝗘 𝗖𝗘𝗡𝗧𝗨𝗥𝗬 💯💯
Take a bow, skipper! 🙇♂️
Shubman Gill smashes the fastest ODI double hundred 🫡
Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ShubmanGill pic.twitter.com/2gizUXMAnT
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
ये भी पढ़ें: ये हैं रांची के मैदान पर सबसे ज्यादा T20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय, पहले नंबर पर है पूर्व कप्तान
ODI रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, विराट-रोहित सहित टॉप-10 में शामिल हैं 4 भारतीय
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,