खबर शहर , Agra News: चरवाहे से मारपीट में 4 पर प्राथमिकी – INA

बाह। बासौनी में चरवाहे को घेर कर पीटे जाने के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बासौनी के बघरैना गांव के शिवम ने दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक, 5 अक्तूबर को रात 8 बजे उसकी गाय गढिया गांव के रोहित के खेत में चली गई थी। वह बाड़े में गाय को बांध रहा था। तभी रोहित, कन्हैया, गोविंद, राधे ने गाली गलौज करते हुए लात-घूसे एवं लाठी-डंडे से मारपीट की। बासौनी पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया था। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर बासौनी पुलिस जांच एवं अराेपियों की तलाश में जुटी है। संवाद



Credit By Amar Ujala

Back to top button