राजधानी में अवैध निर्माणों पर कड़ा एक्शन लेने के निर्देश:एलजी संधू की एमसीडी कमिश्नर के साथ हाई-लेवल मीटिंग; सीएसआर से बदलेंगे पार्क- INA NEWS

दिल्ली में नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति देने के लिए उपराज्यपाल (एलजी) तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में एलजी ने एमसीडी कमिश्नर संजीब खिरवार को साफ लहजे में हिदायत दी कि राजधानी में बिल्डिंग बायलॉज (भवन निर्माण उपनियमों) का सख्ती से पालन कराया जाए। एलजी ने दिल्ली में लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माणों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में अवैध निर्माण पर समयबद्ध रणनीति, एलजी संधू ने कमिश्नर को अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करने का आदेश दिया, ताकि साकेत और मालवीय नगर जैसे हादसों को टाला जा सके। प्रदूषण व डी-सिल्टिंग पर जोर
नालियों की डी.सिल्टिंग, आगामी मानसून को देखते हुए स्टॉर्म वॉटर ड्रेन की सफाई का काम युद्ध स्तर पर पूरा करने को कहा गया है, ताकि दिल्ली को जलभराव से बचाया जा सके। धूल प्रदूषण पर लगाम, दिल्ली की आबोहवा सुधारने के लिए टूटी सड़कों और फुटपाथों की तत्काल मरम्मत करने तथा कचरा उठान प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। पीएम-उदय योजना को रफ्तार, अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने वाली पीएम.उदय योजना की प्रगति तेज करने को कहा गया है। सीएसआर मॉडल से संवरेंगे दिल्ली के पार्क
बैठक में दिल्ली के सार्वजनिक पार्कों के कायाकल्प के लिए एक नया सहभागी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी ढांचा तैयार करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके तहत कॉर्पोरेट जगत के सहयोग से दिल्ली के पार्कों को हरा.भराए सुंदर और सुरक्षित बनाया जाएगा। दिल्ली के नागरिकों को एक गरिमापूर्ण और सुरक्षित जीवन प्रदान करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। अवैध निर्माणों और नियमों के उल्लंघन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News