देश – 'वन नेशन, वन इलेक्शन' ब‍िल पर कमेंट करना अभी ठीक नहीं : दिग्विजय सिंह #INA

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बि‍ल, अभिषेक बनर्जी के बयान और सीएम योगी द्वारा विधानसभा में दिए बयान को लेकर अपनी बात रखी।

उन्होंने वन नेशन, वन इलेक्शन ब‍िल को लेकर कहा, “सरकार आज इसे संसद में पेश करने जा रही है, तो ऐसी स्थिति में मैं नहीं समझता हूं कि इस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करना उचित रहेगा। इसे पढ़े बिना मैं इस पर किसी भी प्रकार का कमेंट नहीं कर सकता हूं।”

इस बीच, जब उनसे पूछा गया कि क्या इंडिया गठबंधन अखंड है, तो इस पर उन्होंने कहा कि हमारा इंडिया गठबंधन पूरी तरह से अखंड है। सब कुछ सामान्य है। अभी हाल ही में जब हम राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए, तो उस पर सभी ने हस्ताक्षर किए थे। इसमें टीएमसी भी शामिल थी, तो अब ऐसी स्थिति में यह साफ हो जाता है कि इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है।

बता दें अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि उनके पास ईवीएम को लेकर कोई सबूत है, तो वे चुनाव आयोग जाएं, और अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

अभिषेक बनर्जी के इसी बयान पर जब दिग्विजय सिंह से सवाल किया गया कि क्‍या इंडिया गठबंधन में सब कुछ सामान्य चल रहा है, तो इस पर उन्होंने कहा कि हां, सब कुछ ठीक चल रहा है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है।

सोमवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बयान दिया था कि यह देश राम के आदर्शों पर चलेगा, न की बाबर के। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि राम और बाबर अब कहां से आ गए। दोनों के बीच एक लंबे अंतराल का फर्क है। राम कब आए और बाबर कब आए। ऐसे में दोनों की आपस में तुलना करना उचित नहीं है।

–.

एसएचके/सीबीटी

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button