खबर शहर , Agra News: शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने को किया नुक्कड़ नाटक – INA

आगरा। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने रविवार को नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक किया। स्वच्छता ही सेवा मुहिम के तहत बल्केश्वर क्षेत्र में लोगों को सफाई का महत्व समझाया गया। बल्केश्वर चौराहा क्षेत्र में आयोजित नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने आमजन व दुकानदारों को समझाया कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं और कूड़ा हमेशा निर्धारित स्थान पर ही डालें। टीम ने संदेश दिया कि जनभागीदारी से ही शहर को पूरी तरह स्वच्छ बनाया जा सकता है।