खबर शहर , Agra News: महापौर के भतीजे को भाजपा महानगर अनुसूचित मोर्चा की कमान – INA

आगरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने ब्रज क्षेत्र के अंतर्गत जिला और महानगर अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी गई है। इस घोषणा के तहत आगरा में संगठनात्मक फेरबदल करते हर्ष दिवाकर को भाजपा महानगर अनुसूचित मोर्चा की कमान सौंपी गई है। हर्ष दिवाकर महापौर हेमलता दिवाकर के भतीजे हैं और मौजूदा समय में उनके ओएसडी का भी जिम्मा संभाल रहे हैं। उधर, महानगर के साथ-साथ आगरा जिला इकाई में भी फेरबदल किया गया है। पार्टी ने सोनू दिवाकर को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सोनू भी महापौर के दूर के रिश्तेदार हैं। हालांकि वह पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और मौजूदा समय में उनकी पत्नी ममता दिवाकर ब्लॉक प्रमुख भी हैं।