खबर शहर , बदमाशों ने छीन ली बुलेट: पुलिस भी पड़ गई इस कदर पीछे, छह घंटे में दबोचे दो शातिर; 5 मोबाइल भी बरामद – INA

 फैक्टरी से लौट रहे युवक का मोबाइल छीनकर भागे दो आरोपियों को ट्रांस यमुना पुलिस ने 6 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान इस्लाम नगर (टेढ़ी बगिया) निवासी आदिल और दानिश के रूप में हुई है। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल, 5 मोबाइल फोन, पीड़ित का आधार कार्ड और 950 रुपये बरामद हुए हैं।


16 अक्तूबर को लक्ष्मी कोल्ड के पास बुलेट सवार दो युवकों ने पीड़ित को रोककर मोबाइल छीन लिया था, जिसके कवर में 2 हजार रुपये और आधार कार्ड था। पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से पहचान की और रविवार को शाहदरा कट के पास से दोनों को दबोच लिया। आरोपियों ने छिनैती की कई वारदातें स्वीकार की हैं और बताया कि पीड़ित का मोबाइल उन्होंने सस्ते दाम पर बेच दिया था।

एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पीड़ित 16 अक्तूबर को फैक्टरी से लौट रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button