यूपी – यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित – INA

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सुलतानपुर स्थित एमपी-एमएलए अदालत में पेशी के लिए आने के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले की कई गाड़ियों के आपस में टकराने की सूचना है। बताया जा रहा है कि काफिले में पीछे से टक्कर लगने के बाद कई गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ गईं। इस दुर्घटना में कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की सूचना मिली है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी अदालत में पेशी के लिए आ रहे थे, इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 90 के पास 5 गाड़ियां और एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं। अचानक पीछे से टक्कर लगने के बाद काफिले में शामिल गाड़ियां प्रभावित हुईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनने की जानकारी सामने आई है। यह दुर्घटना हलियापुर थानाक्षेत्र के अंर्तगत हुआ है। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button