Sport : 31 साल के लिटन दास ने निकाली पाकिस्तानी गेंदबाजों की हवा, 14 चौके ठोक जड़ दिया शतक #INA

Litton Das Century: बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच सिलहट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान बांग्लादेश की टीम. जहां, 31 साल के लिटन दास ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए शतक लगा दिया है. लिटन ने 135 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी कर ली. लिटन की ये सेंचुरी उनकी टीम के लिए काफी मददगार साबित हो रही है, क्योंकि इसी की बदौलत टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है.
लिटन दास ने लगाया शतक
पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टॉस हारकर बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. जहां, बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 105 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन फिर नंबर-पांच पर बल्लेबाजी करने के लिए आए लिटन दास ने शानदार बल्लेबाजी की और पाकिस्तानी गेंदबाजों की क्लास लगा दी.
लिटन ने 137 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें उन्होंने 1 छक्का और 14 चौके लगाए हैं. लिटन 159 गेंदों पर 126 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और 2 छक्के लगाए. आपको बता दें, उन्होंने तैजुल इस्लाम (16) के साथ 7वें विकेट के लिए 60 और तस्कीन अहमद (7) के साथ 8वें विकेट के लिए 38 और शोरिफुल इस्लाम (12*) के साथ 64 रन की साझेदारी निभाई.
A celebration . remember. Litton Das delivers on the big stage.#BCB #Cricket #Bangladesh #Pakistan #Tigers pic.twitter.com/tuFsmxKdzS
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) May 16, 2026
पाकिस्तान के खिलाफ कैसे हैं लिटन दास के आंकड़े
लिटन दास ने पाकिस्तान के खिलाफ खिलाफ 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 11 पारियों में 60 की शानदार औसत के साथ ने 650 से अधिक रन बनाए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उनका बेस्ट स्कोर 126 रहा है. उन्होंने पाक टीम के खिलाफ 3 शतक के और 2 अर्धशतक भी लगाए हैं. बांग्लादेश की सरजमीं पर लिटन का यह चौथा और इस साल का पहला टेस्ट शतक है.
ऑलओवर आंकड़ों की बात करें, तो 31 साल के लिटन दास ने बांग्लादेश के लिए 54 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 93 पारियों में उन्होंने 35.73 के औसत से 3287 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 19 अर्धशतक निकले हैं.
पहले दिन बांग्लादेश ने बनाए 271/8 रन
Bangladesh post 278/10 against Pakistan in the 2nd Test. Dutch-Bangla Bank Bangladesh 🆚 Pakistan Test Series 2026!
2nd Test | Day 1 | 16th May 2026 | 10:00 AM (BST)
SICS, Sylhet#BCB #Cricket #Bangladesh #Pakistan #Tigers pic.twitter.com/2nDjc0HMnp
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) May 16, 2026
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जहां, पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने पहले दिन 8 विकेट गंवाकर 271 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि दूसरे दिन बांग्लादेश की टीम कितने रन बनाती है और पहली पारी में कितना बड़ा स्कोर खड़ा कर पाती है.
ये भी पढ़ें: ये हैं IPL इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स फेंकने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में टॉप पर है भुवनेश्वर कुमार का नाम
31 साल के लिटन दास ने निकाली पाकिस्तानी गेंदबाजों की हवा, 14 चौके ठोक जड़ दिया शतक
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








