Sport : ये हैं IPL इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स फेंकने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में टॉप पर है भुवनेश्वर कुमार का नाम #INA

Most Dot Balls In IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और बल्ले-गेंद के बीच कांटे की टक्कर का मुकाबला देखने को मिल रहा है. आईपीएल में बल्लेबाजों को शांत रखना गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल होता है. मगर, कुछ गेंदबाज ऐसे रहे हैं, जिनकी गेंदों पर बल्लेबाज बल्ला चलाने से पहले एक बार रुककर जरूर सोचते हैं. यही गेंदबाज होते हैं, जो डॉट गेंदें फेंककर अपनी टीम के लिए स्कोर्स को डिफेंड करने में सफल होते हैं. तो क्या आपको मालूम है कि आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें किसने फेंकी हैं. अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको उन टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हें, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकी हैं.
भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स फेंकने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम पर दर्ज है. भुवनेश्वर ने आईपीएल में 202 मैच खेले हैं, जिसमें 26.21 के औसत से 220 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 7.68 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं. भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में 1905 डॉट गेंदें फेंकी है, जो एक बड़ा रिकॉर्ड है.
दूसरे नंबर पर हैं सुनील नरेन
इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स फेंकने के मामले में दूसरे नंबर पर सुनील नरेन का नाम आता है. कोलकाता नाइट राइडर्स के इस अनुभवी खिलाड़ी ने 199 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25.52 के औसत से 203 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6.79 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं. इस दौरान सुनील नरेन ने 1796 डॉट बॉल्स फेंकी हैं.
तीसरे नंबर पर हैं रविचंद्रन अश्विन
पूर्व भारतीय क्रिकेट रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं. अश्विन ने आईपीएल में 221 मैच केले, जिसमें उन्होंने 1623 डॉट गेंदें फेंकी. इस दौरान उन्होंने 30.23 के औसत से 187 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 7.20 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.
नंबर-4 पर हैं जसप्रीत बुमराह
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं. बुमराह ने इस दौरान 157 मैचों में 1497 डॉट बॉल्स फेंकी हैं. बुमराह ने इस दौरान 23.73 के औसत से 186 विकेट लिए हैं. उन्होंने 7.34 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.
नंबर-5 पर हैं रवींद्र जडेजा
आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर रवींद्र जडेजा का नाम आता है. जडेजा ने 265 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1357 डॉट गेंदें फेंके हैं. जडेजा ने 30.29 के औसत से 178 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 7.68 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.
IPL में सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स फेंकने वाले टॉप-5 गेंदबाज
| रैंक | खिलाड़ी | मैच | विकेट | डॉट बॉल्स | औसत | इकोनॉमी |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | भुवनेश्वर कुमार | 202 | 220 | 1905 | 26.21 | 7.68 |
| 2 | सुनील नरेन | 199 | 203 | 1796 | 25.52 | 6.79 |
| 3 | रविचंद्रन अश्विन | 221 | 187 | 1623 | 30.23 | 7.20 |
| 4 | जसप्रीत बुमराह | 157 | 186 | 1497 | 23.73 | 7.34 |
| 5 | रवींद्र जडेजा | 265 | 178 | 1357 | 30.29 | 7.68 |
ये भी पढे़ें: भुवनेश्वर कुमार से आज छिन जाएगी पर्पल कैप, सिर्फ 2 विकेट लेकर 30 वर्षीय गेंदबाज के सिर सजेगा ताज
ये हैं IPL इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स फेंकने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में टॉप पर है भुवनेश्वर कुमार का नाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









