MP-यूपी समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट:हरियाणा के 7 जिलों में बारिश से फसल बर्बाद, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में ओले गिरे- INA NEWS

देश के पांच राज्यों में अगले तीन दिन मौसम में बदलाव रहेगा। मध्य प्रदेश के 30 और उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ और अमेठी समेत 20 शहरों में बारिश हुई। दिल्ली में गुरुवार सुबह बादल छाए रहे। इधर, राजस्थान में 2 अप्रैल से फिर एक नया वेदर सिस्टम ​एक्टिव होगा। इससे एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने का अलर्ट है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 10 जिलों के मौसम में दोपहर बाद बदलाव देखने को मिला। हरियाणा में बारिश और ओले गिरने से 7 जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा। वहीं 100 गांवों में गेहूं, सरसों और चने की खड़ी फसलें खराब हो गईं। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग की सोनप्रयाग घाटी में ओले गिरे और केदारघाटी में बारिश हुई। वहीं जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह घाटी के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटक पहुंचने लगे हैं। मौसम की 3 तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल अन्य राज्यों में मौसम का हाल… उत्तराखंड: 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाके में बर्फबारी की संभावना पांच जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। वहीं 3500 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया। अगले 1-2 दिनों में तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में ओले गिरने की आशंका राज्य में आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। पिछले 72 घंटे से तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर चल रहा है। आज भोपाल, इंदौर समेत 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं निमाड़ के धार, बड़वानी और झाबुआ में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, छिंदवाड़ा समेत तीन जिलों में 40 से 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 20 जिलों में बारिश, कन्नौज में सबसे अधिक 29 मिमी बारिश; बांदा में तापमान 40°C के पार लखनऊ और अमेठी समेत राज्य के 20 शहरों में बुधवार को हल्की बारिश हुई। कन्नौज में सबसे अधिक 29 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबकि, 3 और 7 अप्रैल को लगातार दो वेस्टर्न डिस्टबेंस सक्रिय हो रहे हैं। इसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड में तेज असर देखने को मिलेगा। तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान में 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश की चेतावनी: ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बुधवार को भी राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में दोपहर बाद बादल छाए रहे। अजमेर और जयपुर संभाग के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने से धूप कमजोर रही। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 अप्रैल तक कई इलाकों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिर सकते है। बुधवार को बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर में अधिकतम तापमान 35 से 36°C के बीच रहा। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, कल-परसों बारिश के साथ ओले गिर सकते है राज्य में गुरुवार रात से स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसका असर 7 अप्रैल तक रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने कल और परसों तेज बारिश के साथ ओले गिरने की की चेतावनी दी है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर बाकी सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1°C नीचे गिर गया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: कल-परसों बारिश और आंधी का अलर्ट, मार्च में सामान्य से 19% ज्यादा बरसात राज्य में 3 और 4 अप्रैल को कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च में समान्य से 19 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। इस महीने औसतन करीब 17.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य (15.1 मिमी) से ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश रोहतक और रेवाड़ी जिले में हुई है। फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से आंधी और ओले गिरने की आशंका अमृतसर और पटियाला समेत राज्य के 6 जिलों में गुरुवार को बारिश होने की आशंका है। वहीं कल से आंधी और ओले गिरने का अलर्ट है। इससे पहले बुधवार को कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान पूरे पंजाब उप-मंडल में औसत वर्षा 3.9 मिमी रही, जो सामान्य (0.1 मिमी) से ज्यादा है। संगरूर में सबसे अधिक 10.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button