Nation- गुरुग्राम से पचगांव मेट्रो प्रोजेक्ट पर होंगे 10428 करोड़ खर्च, जमीन के मुआवजे को लेकर कहां फंस रहा पेंच?- #NA

साइबर सिटी गुरुग्राम के विस्तार के लिए मील का पत्थर माने जाने वाले सेक्टर-56 से पचगांव मेट्रो रूट के निर्माण में देरी हो सकती है. विवाद की जड़ जमीन का मुआवजा है, जिसने हरियाणा के दो बड़े सरकारी विभागों HSIDC और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग को आमने-सामने खड़ा कर दिया है. HSIDC ने मेट्रो स्टेशनों के निर्माण के लिए अधिग्रहित की जाने वाली जमीन के बदले भारी भरकम राशि की मांग की है. इसके जवाब में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने DMRC (दिल्ली मेट्रो) का हवाला देते हुए कहा है कि ऐसी जनहित की बड़ी परियोजनाओं के लिए सरकारी जमीन निशुल्क उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि प्रोजेक्ट की लागत न बढ़े.

इस प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 10,428 करोड़ बताई जा रही है. हरियाणा सरकार 90% खर्च उठाएगी, जबकि केंद्र केवल 10% देगा. रूट की लंबाई 36 किलोमीटर होगी. इस मेट्रो मार्ग के निर्माण को लेकर साल 2024 में सामाजिक और पर्यावरणीय अध्ययन किया जा चुका है.

इन स्थानों पर बनना है स्टेशन

गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-56 स्थित रैपिड मेट्रो के स्टेशन से यह रूट शुरू होगा. गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड और एसपीआर से होते हुए पचगांव तक संचालन किया जाएगा. इसके तहत 28 मेट्रो स्टेशन का निर्माण होगा. इसके तहत सेक्टर-56, घाटा ट्रैफिक सिग्नल, सेक्टर-61, 62, नरवाना कंट्री, सेक्टर-66, वाटिका चौक, सेक्टर-69, 70, 75, खेड़की दौला, सेक्टर-36ए, ग्लेाबल सिटी, सेक्टर-88, 84, 85, 89, 86, 90, 91, गांव कांकरौला, सेक्टर-एम-15, एम-14, एम-नौ, एम-आठ समेत पचगांव में अंतिम स्टेशन होगा.

मुख्य सचिव सुलझाएंगे गुत्थी

विभागों के बीच फंसे इस पेंच को अब प्रदेश के मुख्य सचिव के सामने रखा जाएगा. अगर जमीन के बदले मुआवजे की शर्त नहीं हटाई गई, तो राज्य सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा और काम शुरू होने में लंबा वक्त लग सकता है.

गुरुग्राम से पचगांव मेट्रो प्रोजेक्ट पर होंगे 10428 करोड़ खर्च, जमीन के मुआवजे को लेकर कहां फंस रहा पेंच?


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News